Tuesday, May 5, 2026
36.1 C
Raipur

Raipur Crime : क्षणिक विवाद बना हत्या की वजह, दो आरोपी गिरफ्तार – मंदिर हसौद पुलिस और एंटी क्राइम यूनिट की संयुक्त कार्रवाई

Raipur Crime : रायपुर। मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम कुकरा में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने महज कुछ घंटों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना ग्राम कुकरा स्थित सामुदायिक शौचालय के पास 4 अक्टूबर को हुई, जहां 48 वर्षीय सुरेन्द्र कुमार धीवर का शव संदिग्ध हालत में मिला था।

Raipur Crime : प्राथमिक जांच में सुरेन्द्र की गर्दन, सिर, माथे और आंख के पास धारदार वस्तु से हमला किए जाने के निशान मिले। मामला गंभीर होने के चलते वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

Raipur Crime : जांच में जुटी संयुक्त टीम

Raipur Crime : पुलिस उप महानिरीक्षक एवं एसएसपी डॉ. उमेद सिंह के निर्देश पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना मंदिर हसौद की टीम ने जांच शुरू की। गांव के लोगों से पूछताछ और तकनीकी विश्लेषण के साथ मुखबिरों को भी सक्रिय किया गया।

Raipur Crime : मुखबिर की सूचना से सुराग मिला

Raipur Crime : मुखबिर से जानकारी मिली कि मृतक को अंतिम बार गांव के ही सूरज कोशले और परमानंद साहू उर्फ बिल्लू के साथ एक ऑटो में देखा गया था। दोनों को पूछताछ के लिए पकड़ा गया, लेकिन शुरुआत में उन्होंने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की।

Raipur Crime : कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने जुर्म कबूल किया। उन्होंने बताया कि घटना के दिन तीनों ने साथ में शराब पी थी और ऑटो में यात्रा के दौरान किसी बात पर विवाद हो गया। इसी क्षणिक विवाद में गुस्से में आकर दोनों ने ऑटो रोककर पास के निर्माणाधीन मकान से लोहे का रॉड उठाया और सुरेन्द्र को बाहर निकालकर रॉड व हाथ में पहने कड़े से वार कर उसकी हत्या कर दी।

Raipur Crime : जब्त सामग्री और कार्रवाई

Raipur Crime : पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल ऑटो वाहन और आलाजरब (रॉड व अन्य सामान) जब्त किया है। आरोपी सूरज कोशले और परमानंद साहू उर्फ बिल्लू के खिलाफ थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 463/25, धारा 103(1), 3(5) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, थाना मंदिर हसौद पुलिस और वरिष्ठ अधिकारियों की सतर्कता और टीम वर्क की अहम भूमिका रही।

Raipur Crime : गिरफ्तार आरोपी –

01. सूरज कोशले पिता स्व. श्यामलाल कौशले उम्र 20 साल निवासी ग्राम कुकरा थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर।

02. परमानंद साहू उर्फ बिल्लू पिता जगमोहन साहू उम्र 23 साल निवासी ग्राम कुकरा थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर।

Raipur Crime : कार्यवाही में निरीक्षक आशीष यादव थाना प्रभारी मंदिर हसौद, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, प्र.आर. वीरेन्द्र भार्गव, जसवंत सोनी, आर. तुकेश निषाद, लक्ष्मीनारायण साहू, मुनीर रजा, अविनाश टण्डन तथा थाना मंदिर हसौद से प्र.आर. अशोक वर्मा, संतोष चंद्राकर, आर. राजेश वर्मा, युवराज वर्मा, जफर अहमद एवं राकेश कुमार साहू की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Babu Khemani :  बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Babu Khemani : बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Latest YouTube Shorts

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

rajnandgaon-kidnapping-case: पद्मश्री फूलबासन बाई यादव अपहरण की कोशिश से मचा हड़कंप, ट्रैफिक पुलिस ने ऐसे बचाई जान

rajnandgaon-kidnapping-case: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पद्मश्री सम्मानित समाजसेवी...

Related Articles

Popular Categories