Wednesday, April 1, 2026
36.1 C
Raipur

Salman Khan Upcoming Movie : ‘गलवान’ में फौजी बनेंगे सलमान खान, नया लुक वायरल—फैन्स बोले : इस बार कहानी हो दमदार

मुंबई। Salman Khan Upcoming Movie : बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर नए अंदाज़ में फैंस के सामने आने को तैयार हैं। इस बार ना रोमांस, ना एक्शन हीरो—बल्कि वो दिखेंगे वर्दी में, वो भी गलवान घाटी जैसे संवेदनशील और देशभक्ति से ओत-प्रोत बैकग्राउंड के साथ। चर्चाओं के मुताबिक, सलमान जल्द ही एक फौजी की भूमिका में नजर आने वाले हैं, और फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ फेम अपूर्व लाखिया।

Salman Khan Upcoming Movie : इस बीच सलमान खान का नया लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। शेड्स लगाए, बीइंग ह्यूमन कप पकड़े सलमान का यह रफ एंड डैश अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। इसे लेकर कई लोग कमेंट कर रहे हैं—भाईजान इस बार स्क्रिप्ट को पकड़ के चलना”, तो कोई कह रहा है “देशभक्ति + सलमान = ब्लॉकबस्टर पक्का।”

लगातार दो फ्लॉप के बाद संभलकर रखे कदम

‘सिकंदर’ और उससे पहले ‘टाइगर 3’ की औसत परफॉर्मेंस के बाद सलमान खान ने अब स्क्रिप्ट और किरदारों को लेकर सतर्कता बरती है। गलवान घाटी की पृष्ठभूमि पर बन रही इस फिल्म में उनका रोल देश की सीमाओं पर तैनात सैनिक का होगा, जो न सिर्फ भावनात्मक गहराई लाएगा बल्कि देश के मौजूदा माहौल से भी कनेक्ट करेगा।

Salman Khan Upcoming Movie

‘कपिल शर्मा शो’ में दिखे तो किया दर्द का इज़हार

हाल ही में कपिल शर्मा के शो में सलमान खान ने निजी ज़िंदगी और स्वास्थ्य से जुड़ी बातें साझा कीं। शादी से दूरी, तलाक और एलिमनी जैसे मुद्दों पर अपने मज़ाकिया अंदाज में बात करते हुए उन्होंने ये भी बताया कि वो कुछ समय से एक स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं।

फिल्म की शूटिंग जल्द होगी शुरू

सूत्रों के अनुसार, गलवान बेस्ड इस फिल्म की शूटिंग अगस्त से शुरू होने की संभावना है। हालांकि आधिकारिक ऐलान बाकी है, लेकिन सलमान के लुक और लगातार मिल रही प्रतिक्रियाओं से साफ है कि फिल्म को लेकर माहौल बन चुका है।

इस बार सलमान की वापसी केवल स्क्रीन पर नहीं होगी, बल्कि एक गंभीर और सशक्त किरदार के साथ—जो उन्हें सिर्फ सुपरस्टार नहीं, बल्कि एक जिम्मेदार अभिनेता की छवि भी देगा।

Share The News

Latest YouTube Videos

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories