Free bus travel : अब सिर्फ दिल्ली की महिलाओं को ही मिलेगा DTC बसों में मुफ्त सफर, पिंक टिकट की जगह ‘पिंक पास’

VIKASH KHALKHO
#nishaanebaz.com

Free bus travel : नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की है कि अब डीटीसी (DTC) बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा सिर्फ दिल्ली की महिलाओं के लिए उपलब्ध होगी। दिल्ली की निवासी महिलाओं को इसके लिए अब पिंक टिकट नहीं बल्कि नया ‘पिंक पास’ जारी किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने नंदनगरी डिपो में एक ऑटोमैटिक टेस्टिंग स्टेशन का उद्घाटन करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार इस योजना को ज्यादा संगठित और नियंत्रित रूप देना चाहती है। DTC को 65,000 करोड़ रुपये के घाटे से उबारने के प्रयासों के तहत यह कदम उठाया जा रहा है।

पिंक पास योजना का लाभ कैसे मिलेगा…

दिल्ली की परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने कहा है कि इस नई पिंक पास योजना के तहत महिलाओं को डिजिटल ‘सहेली स्मार्ट कार्ड’ जारी किया जाएगा। यह कार्ड नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) के तहत आएगा, जो पहले से ही दिल्ली और नोएडा मेट्रो में चलन में है।

इस कार्ड के लिए आवश्यक दस्तावेज:

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • दिल्ली निवास प्रमाण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक द्वारा मांगे गए अन्य KYC दस्तावेज

Read More : Kharora News : ग्राम इल्दा से कांवड़ियों की टोली जलाभिषेक को रवाना, असम में करेंगे महादेव का अभिषेक

क्यों उठाया गया यह कदम…

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह बदलाव इसलिए जरूरी है ताकि योजना का फायदा सिर्फ उन्हीं महिलाओं को मिले जो वास्तव में दिल्ली की निवासी हैं। इसके अलावा IIT के सहयोग से दिल्ली में बस रूटों की नई योजना भी तैयार की जा रही है, जिससे DTC की सेवाओं को और अधिक कारगर बनाया जा सके।

राजनीति भी गर्म

विपक्षी आम आदमी पार्टी ने इस फैसले की आलोचना करते हुए आरोप लगाया है कि दिल्ली सरकार गरीब और आम जनता को मिलने वाली सुविधाएं धीरे-धीरे समाप्त कर रही है। जबकि भाजपा का कहना है कि आप सरकार में हुई वित्तीय गड़बड़ियों के चलते यह स्थिति उत्पन्न हुई है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *