Salasar Balaji Live : राजस्थान के चूरू जिले में स्थित सालासर धाम में आज प्रातःकाल श्री हनुमान जी महाराज की मंगला आरती बड़े ही भक्तिभाव और उल्लास के साथ संपन्न हुई। प्रातः 5:00 बजे मंदिर के पट खोले गए। आरती से पहले श्री हनुमान जी का विशेष श्रृंगार किया गया, जिसमें चोला, चांदी के आभूषण और सुंदर फूलों की मालाओं से बालाजी महाराज को अलंकृत किया गया।
Salasar Balaji Live : आरती के दौरान मंदिर प्रांगण “जय-जय श्री राम, जय-जय श्री हनुमान” के जयकारों से गूंज उठा। भक्तों ने आरती के साथ-साथ प्रसाद और भजन कीर्तन का भी आनंद लिया। माना जाता है कि सालासर बालाजी की मंगला आरती में सम्मिलित होने से श्रद्धालुओं की सभी मनोकामनाएँ पूर्ण होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
आज सुबह दर्शन हेतु बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और बालाजी महाराज का आशीर्वाद लिया।













