इटारसी में कांग्रेस की “वोट चोर गद्दी छोड़ यात्रा”, जीतू पटवारी ने भाजपा सरकार की नीतियों पर किया हमला

VIKASH KHALKHO

इटारसी: जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आज “वोट चोर गद्दी छोड़ यात्रा” का आयोजन किया गया। इस यात्रा में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। यात्रा के दौरान शहर के तुलसी चोक पर आमसभा का आयोजन किया गया, जिसमें मंच से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मध्यप्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना की।

मीडिया से बातचीत में जीतू पटवारी ने कहा कि चुनाव आयोग को वोट चोरी की जानकारी देनी चाहिए, अन्यथा समझा जाए कि “दाल में कुछ काला है।” उन्होंने राहुल गांधी की भावना को याद करते हुए कहा कि उद्देश्य देश के लोकतंत्र को सुरक्षित और अमर बनाए रखना है। नर्मदापुरम जिले में खाद की कमी पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में “खाद चोरों की सरकार” है, जो व्यापारियों को ब्लैक में खाद देती है और किसानों को सोसायटियों के माध्यम से खाद नहीं मिलती।

जीतू पटवारी, अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी मध्यप्रदेश — “देश का लोकतंत्र सुरक्षित रहना चाहिए और वोट का अधिकार संविधान के तहत संरक्षित होना चाहिए।”

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *