Saturday, May 16, 2026
39.1 C
Raipur

Top 10 News Today 15 June 2025 : निशाने पर आज : फिर हेलिकॉप्टर क्रैश पायलट समेत 7 की मौत, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एंबुलेंस और पिकअप की टक्कर, 5 की मौत, भिलाई सूर्या मॉल स्पा सेंटर पर छापा, रायगढ़ की ‘मरीन ड्राइव’ पर सियासी संग्राम, चाकूबाजी से दहला रायपुर रेलवे स्टेशन…समेत देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें…..

Top 10 News Today 15 June 2025 : हेलिकॉप्टर क्रैश में पायलट समेत 7 की मौत, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एंबुलेंस और पिकअप की टक्कर, भिलाई के स्पा सेंटर पर छापा, रायगढ़ की मरीन ड्राइव पर सियासी घमासान… पढ़िए देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें एक नज़र में।

1 . Kedarnath Helicopter Crash : श्रद्धालुओं से भरा हेलिकॉप्टर गौरीकुंड के पास क्रैश, पायलट समेत 7 की मौत

रुद्रप्रयाग/गौरीकुंड। Kedarnath Helicopter Crash : रविवार सुबह केदारनाथ तीर्थ यात्रा के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। सुबह करीब 5:20 बजे आर्यन एविएशन कंपनी का एक हेलिकॉप्टर गौरीकुंड के पास क्रैश हो गया, जिसमें सवार सभी 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक 2 साल का मासूम बच्चा भी शामिल है हेलिकॉप्टर केदारनाथ मंदिर से श्रद्धालुओं को लेकर गौरीकुंड की ओर जा रहा था। लेकिन बीच रास्ते में मौसम की खराबी ने जानलेवा मोड़ ले लिया। शुरुआती जांच में बादलों की घनी परत और अचानक आई खराब दृश्यता को हादसे का कारण बताया गया है।

2 . पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एंबुलेंस और पिकअप की टक्कर, 5 की मौत

अमेठी | Purvanchal Expressway Road Accident : पूर्वांचल एक्सप्रेसवे एक बार फिर तेज रफ्तार की भेंट चढ़ गया। रविवार सुबह शुकुल बाजार क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में एंबुलेंस सवार पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा माइल स्टोन 59.70 के पास हुआ, जहां एंबुलेंस और पिकअप वाहन की आमने-सामने टक्कर हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक बिहार के रहने वाले थे और दिल्ली के एक निजी अस्पताल से एक परिजन का शव लेकर एंबुलेंस से घर लौट रहे थे। लखनऊ के रास्ते लौटते समय सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने एंबुलेंस को सीधी टक्कर मार दी।

3 . भिलाई सूर्या मॉल के स्पा सेंटर पर छापा, 13 युवक-युवतियां हिरासत में….

दुर्ग। Bhilai Surya Mall Raid : भिलाई शहर के सूर्या मॉल में संचालित एक स्पा सेंटर पर शनिवार देर रात पुलिस ने छापा मारते हुए अवैध गतिविधियों का भंडाफोड़ किया। इस दौरान मौके से 10 महिलाएं और 3 पुरुषों को हिरासत में लिया गया है। सुपेला थाना पुलिस की टीम को लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि सूर्या मॉल स्थित यह स्पा सेंटर देह व्यापार जैसे गतिविधियों में लिप्त है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद की हैं, जिनकी जांच जारी है।

4 . Raigarh Marine Drive : रायगढ़ की ‘मरीन ड्राइव’ पर सियासी संग्राम : अतिक्रमण हटाने पहुँची टीम से भिड़े कांग्रेस नेता, पूर्व विधायक सहित कई गिरफ्तार…

रायगढ़ Raigarh Marine Drive : शहर के जेल पारा और प्रगति नगर इलाके में प्रस्तावित मरीन ड्राइव परियोजना को लेकर रविवार सुबह हालात उग्र हो गए। नगर निगम का दस्ता जब मकानों पर बुलडोज़र चलाने पहुँचा, तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रास्ता रोककर ज़बरदस्त विरोध किया। प्रदर्शनकारियों की अगुवाई कर रहे पूर्व विधायक प्रकाश नायक, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला और अन्य नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

5 . चाकूबाजी से दहला रायपुर रेलवे स्टेशन

रायपुर, छत्तीसगढ़ : Raipur Crime News : राजधानी रायपुर के मुख्य रेलवे स्टेशन के पार्किंग स्थल पर बीती रात उस समय हड़कंप मच गया जब कुछ बदमाशों ने पार्किंग कर्मचारियों पर हमला कर दिया। घटना में पार्किंग स्टाफ को चाकूबाजी और मारपीट का शिकार होना पड़ा।मिली जानकारी के अनुसार, यह वारदात उस वक्त हुई जब कुछ अज्ञात लड़के पार्किंग स्टाफ के गल्ले से पैसे छीनकर भागने की फिराक में थे। पार्किंग कर्मचारियों ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया और मारपीट भी की। इस अप्रत्याशित हमले से पार्किंग स्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

6 . CG Fire Department Recruitment 2025: 295 पदों पर निकली भर्ती, इस तारीख से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

CG Fire Department Recruitment 2025: छत्तीसगढ़ के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने अग्निशमन विभाग में स्टेशन ऑफिसर, फायरमैन सहित कुल 295 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 जुलाई 2025 से शुरू होंगे और अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 तय की गई है। यह पहली बार है जब राज्य गठन के बाद अग्निशमन विभाग में इतने बड़े स्तर पर नियुक्तियां की जा रही हैं।

7 . टीआई, एसआई समेत कांस्टेबलों की ट्रांसफर लिस्ट की जारी, एसएसपी ने जारी की सूची

Police Transfer: दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस महकमे में फेरबदल किया गया है। एसएसपी ने 13 पुलिसकर्मियों के तबादले की सूची जारी की है, जिसमें 1 टीआई, 1 एसआई, 2 एएसआई और 9 आरक्षक शामिल हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल को जिले में पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने की कवायद माना जा रहा है। थाना प्रभारी जामागांव शिव चंद्रा को थाना प्रभारी उतई बनाया गया है।उप निरीक्षक फागूराम लहरे को चौकी प्रभारी मचांदूर से थाना प्रभारी जामागांव पदस्थ किया गया है।एएसआई नेमन सिंह साहू को थाना उतई से चौकी प्रभारी मचांदूर नियुक्त किया गया है। एएसआई टुमन लाल चतुर्वेदी को रक्षित केंद्र दुर्ग से ट्रांसफर कर यातायात विभाग भेजा गया है। आरक्षकों की सूची भी जल्द अपडेट की जाएगी, जिसमें कुल 9 आरक्षकों के नाम शामिल हैं।

8 .Jashpur Crime News : मानवता शर्मसार : डेढ़ साल की मासूम से हैवानियत

जशपुर, छत्तीसगढ़ : Jashpur Crime News : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे समाज को शर्मसार कर दिया है। यहां बगीचा थाना क्षेत्र में एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी ही डेढ़ साल की मासूम रिश्तेदार बच्ची के साथ दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने इस जघन्य अपराध के आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया है।

9 . इंदौर में राजा रघुवंशी हत्याकांड के विरोध में उबाल, केंडल मार्च निकाल कर फांसी की मांग

इंदौर। Raja Raghuvanshi Murder Case : शहर में राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर जनाक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार शाम बड़ी संख्या में शहरवासियों ने रीगल चौराहे पर एकत्र होकर केंडल मार्च निकाला। शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल लोगों ने हत्यारों को फांसी देने की मांग की और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की अपील की। कैंडल मार्च के दौरान आम नागरिकों के साथ-साथ सामाजिक संगठनों और युवाओं की बड़ी भागीदारी देखी गई। प्रदर्शनकारी ‘राजा को न्याय दो’, ‘हत्यारों को फांसी दो’ जैसे नारे लगाते हुए शहर की सड़कों पर उतरे।

10 . Gwalior Viral Video : प्रेमिका के घर के बाहर प्रेमी ने खुद को लगाई आग, वीडियो वायरल

ग्वालियर। Gwalior Viral Video : माधौगंज थाना क्षेत्र स्थित प्रीतम विहार कॉलोनी में एक युवक ने प्रेमिका के घर के बाहर खुद पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगा ली। युवक की पहचान अजय कुशवाह (26) के रूप में हुई है, जो फिलहाल जयारोग्य अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती है। डॉक्टरों के मुताबिक अजय करीब 75 प्रतिश‍त तक झुलस चुका है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

 

Share The News

Latest YouTube Videos

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories