Alcohol Overeating Break : शराब की ओवररेटिंग पर लगेगा ब्रेक, करना होगा ये छोटा सा काम….

Parivesh
Alcohol Overeating Break

शहडोल। Alcohol Overeating Break : जिले में शराब की दुकानों पर मनमानी कीमत वसूली की बढ़ती शिकायतों के बीच आबकारी विभाग ने तकनीक का सहारा लेते हुए एक बड़ी पहल शुरू की है। अब ग्राहक किसी भी शराब की बोतल की असली कीमत अपने मोबाइल से बस एक स्कैन में जान सकेंगे।

Alcohol Overeating Break : शहडोल की सभी देसी और अंग्रेजी शराब दुकानों पर आबकारी विभाग द्वारा QR कोड लगाए जा रहे हैं। ग्राहक जैसे ही QR कोड स्कैन करेंगे, संबंधित ब्रांड की अधिकतम खुदरा कीमत (MRP) उनके मोबाइल स्क्रीन पर दिख जाएगी। इससे दुकानदारों द्वारा ज्यादा कीमत वसूलने की चालाकी पर रोक लगेगी।

Alcohol Overeating Break

लंबे समय से जिले में यह शिकायतें मिल रही थीं कि शराब दुकानों पर लोगों से MRP से 20 से लेकर 100 रुपये तक ज़्यादा वसूले जा रहे हैं। नई व्यवस्था लागू होने से अब यह संभव नहीं होगा। विभाग ने जनता से अपील की है कि शराब लेते समय QR कोड स्कैन करना न भूलें, और अगर कोई ज्यादा वसूली करता है, तो तुरंत शिकायत दर्ज कराएं।

Alcohol Overeating Break
Alcohol Overeating Break

जिला आबकारी अधिकारी सतीश कश्यप ने बताया कि यह पहल पारदर्शिता बढ़ाने और ग्राहकों को ठगी से बचाने के लिए की गई है। जल्द ही सभी दुकानों में यह व्यवस्था पूरी तरह लागू हो जाएगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *