Wednesday, August 19, 2026
Home Chhattisgarh Pachmarhi News: भाजपा विधायकों और सांसदों का प्रशिक्षण शिविर, पचमढ़ी में पुलिस...

Pachmarhi News: भाजपा विधायकों और सांसदों का प्रशिक्षण शिविर, पचमढ़ी में पुलिस अधिकारियों के बीच गेट पर तीखी नोकझोंक

Pachmarhi News
Pachmarhi News

Pachmarhi News: इटारसी/पचमढ़ी : पचमढ़ी स्थित ग्लेन व्यू होटल, जहां इन दिनों भाजपा विधायकों और सांसदों का प्रशिक्षण शिविर चल रहा है, वहां रविवार सुबह दो पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी बहस हो गई।

Pachmarhi News: जानकारी के मुताबिक, सागर से आए सब-इंस्पेक्टर कमल किशोर मौर्य होटल के गेट पर ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान एडिशनल एसपी आशुतोष मिश्रा मौके पर पहुंचे। उन्होंने सब-इंस्पेक्टर मौर्य को ड्यूटी के दौरान पुलिस कैप न पहनने पर फटकार लगाई। इस बात को लेकर दोनों अधिकारियों के बीच विवाद बढ़ गया और गेट पर ही जमकर बहस हो गई। प्रशिक्षण स्थल पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराया।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here