Wednesday, August 19, 2026
Home Chhattisgarh CG Road Accident : छत्तीसगढ़ की सड़कों पर मौत का तांडव :...

CG Road Accident : छत्तीसगढ़ की सड़कों पर मौत का तांडव : कोंडागांव, सरगुजा और बालोद में तीन भीषण हादसे…..

CG Road Accident
CG Road Accident

कोंडागांव | CG Road Accident : बड़ेडोंगर थाना क्षेत्र के भूमका दीगानार के पास शनिवार रात करीब 10 बजे शादी से लौट रहे ग्रामीणों की क्रूज़र जीप अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हुए हैं। घायलों को निजी वाहनों से फरसगांव स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को कोंडागांव जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने वाहन जब्त कर ब्रेक‑फेल और तेज रफ्तार जैसी सभी संभावनाओं की जांच शुरू कर दी है।

सरगुजा | CG Road Accident : कुनिया एक्स‑पार्टी नर्सरी के पास तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई। तीन युवक बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे; बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथी दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों का इलाज स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। प्रथम दृष्टया तेज रफ्तार और संतुलन बिगड़ना कारण माना जा रहा है।

CG Road Accident

बालोद | देहान गांव, बालोद‑राजहरा मार्ग पर बोलेरो और ट्रक की आमने‑सामने भिड़ंत में कार बुरी तरह पिचक गई। बोलेरो में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए। दमकल और पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत से ड्राइवर को बाहर निकाला और दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है।

CG Road Accident
CG Road Accident

तीनों हादसों ने राज्य में सड़क सुरक्षा पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। विशेषज्ञ तेज रफ्तार पर अंकुश, ग्रामीण सड़कों के रख‑रखाव और रात्रि यातायात के लिए कड़े नियम लागू करने की सलाह दे रहे हैं, ताकि ऐसी त्रासदियां दोबारा न दोहरे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here