Friday, October 2, 2026
Home Madhya Pradesh Sehore Police : सीहोर पुलिस की कार्यशैली अब विश्वस्तरीय: एसपी ऑफिस को...

Sehore Police : सीहोर पुलिस की कार्यशैली अब विश्वस्तरीय: एसपी ऑफिस को मिला प्रतिष्ठित प्रमाणन, आईजी ने थपथपाई पीठ

Sehore Police : सीहोर (सुनील शर्मा)। जिला पुलिस मुख्यालय सीहोर ने अपनी उत्कृष्ट कार्यप्रणाली और बेहतर प्रशासनिक व्यवस्थाओं के दम पर एक बड़ी अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि हासिल की है। सीहोर पुलिस अधीक्षक कार्यालय को गुणवत्ता प्रबंधन के लिए प्रतिष्ठित ISO 9001:2015 प्रमाण पत्र से नवाजा गया है। यह प्रमाणन दर्शाता है कि सीहोर पुलिस कार्यालय में कार्य का स्तर, पारदर्शिता और जनसेवा के मानक अंतरराष्ट्रीय स्तर के हैं।

Sehore Police : एक गरिमामय समारोह के दौरान मुख्य अतिथि, भोपाल देहात जोन के आईजी अभय सिंह ने सीहोर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला को यह गौरवशाली प्रमाण पत्र सौंपा। इस उपलब्धि के लिए सीहोर एसपी कार्यालय का चयन अपराध नियंत्रण, जन शिकायतों के त्वरित निराकरण, रिकॉर्ड्स के व्यवस्थित रख-रखाव और कार्यालयीन अनुशासन जैसे कड़े मानकों पर खरा उतरने के बाद किया गया है।

Sehore Police : समारोह को संबोधित करते हुए आईजी अभय सिंह ने कहा कि आईएसओ सर्टिफिकेट मिलना इस बात का प्रमाण है कि सीहोर पुलिस नागरिकों को बेहतर और सुलभ सेवाएं देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने इस उपलब्धि को पुलिस और जनता के बीच बढ़ते विश्वास की दिशा में एक बड़ा कदम बताया।

Sehore Police : वहीं, पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने इस सफलता का श्रेय अपनी पूरी टीम की दिन-रात की मेहनत को दिया। उन्होंने कहा कि “यह सर्टिफिकेट हमें अपनी जिम्मेदारियों को और अधिक कुशलता से निभाने के लिए प्रेरित करेगा। हमारा लक्ष्य केवल रिकॉर्ड सुधारना नहीं, बल्कि हर फरियादी को न्याय दिलाना और कार्यालय में जनसेवा की गुणवत्ता को बनाए रखना है।”

Sehore Police : इस अवसर पर जिले के अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। आईएसओ प्रमाणन मिलने से अब सीहोर पुलिस की कार्यप्रणाली अन्य जिलों के लिए भी एक रोल मॉडल के रूप में उभरी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here