Kedarnath Helicopter Crash : श्रद्धालुओं से भरा हेलिकॉप्टर गौरीकुंड के पास क्रैश, पायलट समेत 7 की मौत…..

Parivesh
Kedarnath Helicopter Crash : श्रद्धालुओं से भरा हेलिकॉप्टर गौरीकुंड के पास क्रैश, पायलट समेत 7 की मौत

रुद्रप्रयाग/गौरीकुंड। Kedarnath Helicopter Crash : रविवार सुबह केदारनाथ तीर्थ यात्रा के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। सुबह करीब 5:20 बजे आर्यन एविएशन कंपनी का एक हेलिकॉप्टर गौरीकुंड के पास क्रैश हो गया, जिसमें सवार सभी 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक 2 साल का मासूम बच्चा भी शामिल है।

Kedarnath Helicopter Crash : हेलिकॉप्टर केदारनाथ मंदिर से श्रद्धालुओं को लेकर गौरीकुंड की ओर जा रहा था। लेकिन बीच रास्ते में मौसम की खराबी ने जानलेवा मोड़ ले लिया। शुरुआती जांच में बादलों की घनी परत और अचानक आई खराब दृश्यता को हादसे का कारण बताया गया है।

घटना के तुरंत बाद SDRF और NDRF की टीमें गौरीकुंड से मौके पर रवाना की गईं। उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी (UCADA) के मुताबिक मृतक श्रद्धालु उत्तराखंड, यूपी, महाराष्ट्र और गुजरात के रहने वाले थे।

राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुख जताते हुए कहा, “रुद्रप्रयाग में हेलिकॉप्टर दुर्घटना की खबर अत्यंत दुखद है। राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है। ईश्वर सभी यात्रियों की आत्मा को शांति प्रदान करें।”

Kedarnath Helicopter Crash

यह हादसा ऐसे समय में हुआ है जब इससे पहले 7 जून को भी रुद्रप्रयाग में एक हेलिकॉप्टर की तकनीकी खराबी के चलते सड़क पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी। उस घटना में किसी की जान नहीं गई, लेकिन हेलिकॉप्टर का पिछला हिस्सा कार पर गिरकर टूट गया था।

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में ठीक 8 दिन पहले एक बड़ा हादसा टल गया था, जब एक हेलिकॉप्टर को तकनीकी खराबी के कारण बीच सड़क पर आपात लैंडिंग करानी पड़ी। लैंडिंग के दौरान तेज़ हवा और हेलिकॉप्टर के रोटर ब्लेड की ताकत से हाईवे किनारे बनी दुकानों की टीन शेड उड़ गई और क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

हादसे के वक्त आसपास मौजूद लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। टीन के टुकड़े और मलबा उड़ने से कुछ दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। हेलिकॉप्टर के पायलट को मामूली चोटें आई थीं, लेकिन बड़ा हादसा टल गया।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *