Road Accident : रायपुर। राजधानी में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। तेलीबांधा थाना क्षेत्र के वीआईपी रोड पर तेज रफ्तार महिंद्रा थार पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और इलाके में जोरदार धमाके जैसी आवाज गूंजी।
Road Accident : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, काले रंग की थार (CG 04 PR 1539) बेकाबू होकर सीधे सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। हादसे के वक्त कार में पांच युवक सवार थे। इसमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया है। अन्य तीन को भी चोटें आई हैं।
टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया और वाहन को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि वीआईपी रोड पर आए दिन तेज रफ्तार वाहन चलते हैं, जिससे हादसों का खतरा लगातार बना रहता है। इस ताजा घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।













