Rewa News : रीवा : मनगवा थाना क्षेत्र के मढ़ी गांव में सोमवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। स्कूली बच्चों से भरी एक वैन और एक पिकअप वाहन में जोरदार टक्कर हो गई, जिससे वैन में सवार 6 बच्चे घायल हो गए। घायल बच्चों को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
Rewa News : दुर्घटना के बाद हुई अजीबोगरीब घटना: हादसे के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। इसी अफरा-तफरी के बीच एक अजीबोगरीब घटनाक्रम देखने को मिला—दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन से सड़क पर गिरी एक घायल मुर्गी को कुछ ग्रामीण उठाकर भागते हुए नजर आए। इस पूरी घटना को किसी राहगीर ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, और यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना मिलते ही मनगवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।











