सिंगरौली से भागे एक ही परिवार के चार बच्चे रीवा में मिले, अमहिया पुलिस ने परिजनों को सौंपा…

Parivesh
सिंगरौली

रीवा: घर में डांट-फटकार मिलने के बाद एक ही परिवार के चार बच्चे सिंगरौली से भागकर रीवा पहुँच गए और अमहिया थाना क्षेत्र में काम की तलाश करने लगे। बच्चों की संदिग्ध भाषा और पहनावा देखकर स्थानीय व्यापारियों को संदेह हुआ, जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।

READ MORE : CG News : सुकमा में 150 आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के समग्र विकास हेतु नीड असेसमेंट सर्वे शुरू

पुलिस ने बच्चों को सुरक्षा में लिया: व्यापारियों की सूचना पर अमहिया थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और चारों बच्चों को अपनी सुरक्षा में ले लिया। बच्चों का भरोसा जीतने के बाद पुलिस ने उनसे भागने का कारण और घर का पता पूछा। जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी ने देर न करते हुए सिंगरौली पुलिस से संपर्क किया और उन्हें बच्चों के रीवा में सुरक्षित होने की जानकारी दी।

READ MORE : Banda Road Accident : बेकाबू मौरंग लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवारों को रौंदा, चाचा समेत दो भतीजों की दर्दनाक मौत

थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल ने बताया कि सिंगरौली पुलिस के माध्यम से बच्चों के परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही परिजन रीवा पहुँचे, जहाँ पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद चारों बच्चों को उनके सुपुर्द कर दिया।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *