rewa news : रीवा : मकर संक्रांति की सुबह कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत चिरहुला मंदिर के पास स्थित चौरसिया कॉलोनी में अपने घर कि छत में पतंग उड़ा रहे किशोर घर के पास से गुजरी हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गया, जिसके तुरंत बाद किशोर के शरीर में भयानक आग लग गई और वह धू धू कर जलने लगा, किशोर के शरीर में आग लगते ही आसपास के घरों में शॉर्ट सर्किट हो गया और घरों की लाइट चली गई किशोर के मुंह से निकली चीख को सुनकर जैसे ही उसके पिता छत पर पहुंचे तब तक किशोर 90 फ़ीसदी तक जल चुका था.

rewa news : आनन -फानन में किशोर को संजय गांधी अस्पताल के बर्न यूनिट भेजा गया जहां कुछ समय पश्चात किशोर की मौत हो गई मामले के संबंध में जानकारी देते हुए किशोर के परिजन गोपाल चौरसिया ने बताया कि उनका 13 वर्षीय भतीजा कुश चौरसिया मकर संक्रांति की सुबह अपने घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था इसी दौरान डोर सहित उसकी पतंग घर से लगभग 12 फीट दूर गुजरी हाई टेंशन लाइन में फस गई.
rewa news : जिसके बाद किशोर ने हाई टेंशन लाइन से पतंग को निकालने के लिए छत में पड़े एक लोहे के पाइप को उठाया और उससे तार में फैंसी पतंग को निकालने की कोशिश करने लगा इसी दौरान 11000 केवी की तार से किशोर के शरीर में करंट उतर और वह देखते ही देखते जलने लगा वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मर्ग की कायमी करते हुए पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।











