Tuesday, February 17, 2026
28.1 C
Raipur

Rewa Breaking: हाईवा और बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया सड़क जाम

Rewa Breaking: रीवा जिले के चोरहटा थाना अंतर्गत ग्राम कचूर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक राकेश सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। राकेश अपने घर से निकलकर रीवा की ओर जा रहा था, तभी तेज़ रफ्तार हाईवा वाहन ने लापरवाहीपूर्वक उसे टक्कर मार दी। इस घटना से आक्रोशित परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बताया गया कि मृतक के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है, जिससे परिवार की स्थिति पहले से ही गंभीर है। सूचना पर पहुंची चोरहटा पुलिस ने परिजनों को समझाइश देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल भिजवाया और यातायात बहाल किया। थाना प्रभारी आशीष मिश्रा ने बताया कि हाईवा वाहन की पहचान की जा रही है और स्थिति अब नियंत्रण में है। परिजनों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता और उचित मुआवज़े की मांग की है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

20 फरवरी से शुरू होंगी छत्तीसगढ़ बोर्ड एग्जाम, प्रशासनिक तैयारियां पूरी, सुबह 9 बजे से परीक्षा

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : राजनांदगांव सहित पूरे छत्तीसगढ़ में आगामी...

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds