Friday, April 3, 2026
32.1 C
Raipur

Reva News : रीवा में सार्वजनिक सरोवर तालाब की चोरी, RTI में हुआ खुलासा, सरोवर की तलाश में भटक रहे ग्रामीण , 25 लाख रुपए की लागत से कराया गया था निर्माण

Reva News : रीवा : अभी तक आपने रुपये पैसे और जेवरात सहित अन्य चीजों की चोरी के कई मामले सुने होंगे। लेकिन रीवा में सार्वजनिक सरोवर तालाब चोरी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जायेगा कि तालाब कैसे चोरी हो सकता है। RTI के तहत खुलासा हुआ है कि लगभग 25 लाख रुपए की लागत से इस सरोवर का निर्माण कराया गया था, अब सरोवर की तलाश में ग्रामीण भटक रहे है। प्रशासन पुलिस से लेकर मुख्यमंत्री से गुहार लगा चुके है लेकिन सरोवर नहीं मिला। थक हार कर ग्रामीणों ने मुनादी कर ईनाम देने की घोषणा की है। मामला सामने आने के बाद अब जिला कलेक्टर ने जांच करने के आदेश जारी कर दिए है।

 

Reva News : पूरा मामला रीवा जिले के चाकघाट का है, जहां अमृत सरोवर सहित इलाके के कई तालाब रातों रात गायब हो गए। गांव वासियों ने कलेक्टर से लेकर मुख्यमंत्री तक से गुहार लगाई लेकिन समस्या का हल नहीं निकला। सरोवर की तलाश जारी है लिहाजा गांव में ढोल नगाड़ा बजाकर मुनादी करवाई जा रही है। इतना ही नहीं तालाब ढूंढने वाले के लिए उचित ईनाम की घोषणा भी की गई है। आरटीआई के तहत मिली जानकारी के मुताबिक अमृत सरोवर तालाब का निर्माण 24.94 लाख रुपए की लगात से 09 अगस्त 2023 को किया गया था।

 

Reva News : इसका निर्माण पूर्वा मनीराम के ग्राम कठौली नामक जगह पर किया गया है। जो राजस्व के अभिलेख के मुताबिक भूमि क्रमांक 117 पर दर्ज है। मौके पर किसी भी प्रकार का कोई सरोवर तालाब निर्माण नहीं कराया गया है। बल्कि ग्राम पंचायत सरपंच ने नाले पर बांध बनाकर पानी अपनी ही प्राइवेट जमीन रकवा नंबर 122 में इकट्ठा किया गया। पानी इकट्ठा होते ही तालाब का स्वरूप दिखाकर वहां से 24 लाख 94 हजार रुपए की राशि का आहरण कर लिया गया। शिकायत होने पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रीवा ने एक सप्ताह के अंदर ग्राम पंचायत से निर्मित अमृत सरोवर तालाब की संपूर्ण राशि वसूली के निर्देश दिये। लेकिन शासन को गुमराह करने के उद्देश्य से धीरेश तिवारी सरपंच पूर्वा मनीराम ने अपनी निजी जमीन का छोटा सा हिस्सा सरकार को अत्यजन करा दी। थाना प्रभारी चाकघाट घनश्याम तिवारी ने बताया कि तालाब चोरी की शिकायत दर्ज कराने आए थे। यह अनियमितता का मामला है।

 

 

Reva News : वहीं इस पूरे मामले को लेकर जिला कलेक्टर प्रतिभा पाल ने कहा कि अमृत सरोवर का जो काम है वो पूरे सीजन में कराया गया है। और जो अमृत सरोवर बने है उनमें जलभराव भी कराया गया है। जहां की बात की जा रही है उसे चेक करा लेंगे, हमारे पास अभी तक ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है, जिसमें अमृत सरोवर न होने की बात आई हो। परंतु यदि कहीं ऐसा है तो हम चेक करा लेंगे।

 

Share The News

Latest YouTube Videos

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला,  जेल जाएंगे अमित जोगी!,  3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला, जेल जाएंगे अमित जोगी!, 3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories