Sunday, September 6, 2026
Home National Delhi Warning of overflowing Yamuna : दिल्ली वालों को रहना होगा सतर्क, कुछ...

Warning of overflowing Yamuna : दिल्ली वालों को रहना होगा सतर्क, कुछ घंटों में 207.40 मीटर पार होगा जलस्तर

नई दिल्ली। दिल्ली में बाढ़ के हालात को देखते हुए केंद्रीय जल आयोग (CWC) ने बुधवार को नई एडवाइजरी जारी की है। आयोग ने चेतावनी दी है कि यमुना का जलस्तर आज रात 8 बजे तक 207.40 मीटर तक पहुंच सकता है। यह स्तर खतरे के निशान के काफी करीब है, जिससे राजधानी के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा और बढ़ गया है।

Read News : Reva News : रीवा में सार्वजनिक सरोवर तालाब की चोरी, RTI में हुआ खुलासा, सरोवर की तलाश में भटक रहे ग्रामीण , 25 लाख रुपए की लागत से कराया गया था निर्माण

फिलहाल यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और पानी कई निचले इलाकों की ओर बढ़ रहा है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और नदी किनारे रहने वाले परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। इसके अलावा, राहत-बचाव टीमें भी अलर्ट मोड पर हैं।

केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में ऊपरी राज्यों में भारी बारिश हुई है, जिससे यमुना में पानी का प्रवाह तेजी से बढ़ा है। मौसम विभाग ने भी अगले दो दिनों तक बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Read News : Chhindwara News : सौसर में चॉकलेट का लालच देकर बच्चियों से छेड़छाड़, आटा चक्की संचालक गिरफ्तार

दिल्ली सरकार ने कहा है कि यमुना के किनारे बसे इलाकों से लोगों को शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष 24 घंटे काम कर रहा है और हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here