Reva Crime: रीवा : रीवा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पल्सर सवार दो बदमाशों ने एक ही रात में तीन लूट की वारदात को अंजाम दिया।पहली घटना बोधाबाग की है, जहां एक महिला अपने देवर के साथ स्कूटी से इंटरसिटी ट्रेन पकड़ने जा रही थी। तभी चेहरा ढके दो युवक आए और महिला का पर्स छीनकर फरार हो गए।
Reva Crime: दूसरी घटना रेलवे स्टेशन से बोधाबाग लौट रही महिलाओं के साथ हुई। वे ऑटो से सफर कर रही थीं, तभी बदमाश चलती ऑटो से उनका पर्स छीन ले गए। तीसरी घटना कॉलेज चौराहा क्षेत्र में हुई, जहां ऑटो में बैठी महिला से पर्स छीनने का प्रयास किया गया, लेकिन इस बार आरोपी सफल नहीं हो सके।
तीनों घटनाएं सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हुई हैं। पुलिस अब सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही है।













