Reva Crime : रीवा : सिंगरौली से आकर बिछिया थाना क्षेत्र में पीड़ित के घर के पास किराए से रहने वाले चोर के गिरोह के सरगना को बिछिया पुलिस में हिरासत में लिया है जिसके पास से पुलिस ने कुठुलिया क्षेत्र में एक दुकान संचालक के घर हुई चोरी के लगभग 15 लाख रुपए कीमती गहने बरामद किये है मामले के संबंध में जानकारी देते हुए बिछिया थाना प्रभारी मनीष उपाध्याय ने बताया कि एक हफ्ते को पूर्व कुठुलिया क्षेत्र के एक दुकान संचालक ने थाने पहुंच कर चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी।
Reva Crime : इसमें फरियादी ने यह बताया था कि कुछ कैश सहित लगभग 15 लाख रुपए कीमती गहने अज्ञात लोगों द्वारा चोरी कर लिए गए हैं जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस में स्थानीय लोगों से पूछताछ करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किये तब पुलिस को पता चला कि उसी मोहल्ले में किराए से रहने वाले एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।
Reva Crime : पुलिस द्वारा पूरी वारदात का मास्टरमाइंड साहिल खान नामक पेशेवर अपराधी को बताया जा रहा है जिसके विरुद्ध सिविल लाइंस सहित सिंगरौली जिले में 10 से अधिक चोरी के अपराध दर्ज है पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में लेने के बाद चोरी गए माल की बरामदगी कर ली है.











