TVS Ntorq 150 : स्पोर्टी लुक और ABS से लैस TVS Ntorq 150, Yamaha Aerox 155 को देगी टक्कर

VIKASH KHALKHO

TVS Ntorq 150 : नई दिल्ली। देश की टू-व्हीलर निर्माता कंपनी टीवीएस मोटर अपनी नई स्कूटर Ntorq 150 को 4 सितंबर को लॉन्च करने जा रही है। यह कंपनी के पोर्टफोलियो की अब तक की सबसे बड़ी डिस्प्लेसमेंट वाली स्कूटर होगी।

Read News ; Maruti Escudo : Hyundai Creta और Kia Seltos को टक्कर देने आ रही Maruti Escudo

कंपनी ने हाल ही में जारी किए टीज़र में नए मॉडल का क्वाड-एलईडी हेडलैम्प क्लस्टर दिखाया है, जो इसे बेहद स्पोर्टी लुक देता है। डिजाइन में यह मौजूदा एनटॉर्क 125 के मुकाबले और ज्यादा बोल्ड और एग्रेसिव दिखाई देगी।

इंजन और सेगमेंट

टीवीएस ने इंजन डिटेल्स अभी साझा नहीं की हैं। सूत्रों का कहना है कि कंपनी इसे 150-170 सीसी सेगमेंट में उतारेगी। संभावना है कि इसमें लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया जाए, जिससे यह यामाहा एरोक्स 155 और हीरो जूम 160 को सीधी टक्कर दे सके। हालांकि, अगर कंपनी एयर-कूल्ड इंजन चुनती है तो कीमत को प्रतिस्पर्धी बनाए रखना आसान होगा।

फीचर्स और सेफ्टी

बड़े इंजन और 150 सीसी से ऊपर के स्कूटर्स के लिए लागू नियमों के तहत इसमें सिंगल-चैनल एबीएस (ABS) मानक फीचर के तौर पर मिलेगा। स्टाइलिंग और फीचर्स को देखते हुए यह युवाओं को ध्यान में रखकर तैयार की गई स्कूटर मानी जा रही है।

Read News : TVS Ntorq 150 : स्पोर्टी लुक और ABS से लैस TVS Ntorq 150, Yamaha Aerox 155 को देगी टक्कर

कीमत और मुकाबला

जानकारों का अनुमान है कि टीवीएस एनटॉर्क 150 की कीमत 1.45 से 1.55 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के बीच हो सकती है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला सीधे तौर पर यामाहा एरोक्स 155, हीरो जूम 160 और अप्रिलिया एसआर 175 से होगा।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *