Saturday, April 4, 2026
28.1 C
Raipur

CG News : GST अफसर बनकर करोड़ों की टैक्स सेटिंग करने वाले अनिल गुप्ता की रिमांड बढ़ी

रायपुर। CG News : छत्तीसगढ़ में फर्जी GST अफसर बनकर लंबे समय से टैक्स चोरी का जाल बुनने वाले अनिल गुप्ता के खिलाफ जांच और भी तेज हो गई है। CBI ने उसे विशेष न्यायालय में पेश किया, जहां उसकी रिमांड तीन दिन और बढ़ा दी गई है। अब 17 जुलाई तक CBI की टीम उससे विस्तार से पूछताछ करेगी।

CG News : सूत्रों के मुताबिक अनिल गुप्ता ‘मिश्रा’ नाम से खुद को GST विभाग का अफसर बताकर व्यापारियों, उद्योगपतियों और यहां तक कि सरकारी अफसरों तक से संपर्क साधता था। वह GST की रेड को मैनेज करना, जब्त गाड़ियों को छुड़वाना और टैक्स से जुड़ी फाइलों को ‘सेट’ कराने जैसे मामलों में बिचौलिया बनकर करोड़ों की वसूली करता था।

CBI अब तक 47 से अधिक बिंदुओं पर पूछताछ कर चुकी है और अनिल के मोबाइल से मिली कॉल रिकॉर्डिंग व चैट्स की गहन जांच कर रही है। इन रिकॉर्डिंग्स में कई नामचीन उद्योगपतियों और अधिकारियों के नाम सामने आए हैं, जिनके खिलाफ जल्द समन जारी हो सकता है।

बताया जा रहा है कि अनिल गुप्ता सिर्फ वसूली नहीं करता था, बल्कि यह रकम विभाग के आला अफसरों तक पहुंचाने का नेटवर्क भी संभालता था। इस मामले में कई रसूखदार नामों के सामने आने की आशंका है, जिससे सरकारी दफ्तरों और व्यापारिक गलियारों में खलबली मच गई है।

CBI की इस कार्रवाई को छत्तीसगढ़ में टैक्स और भ्रष्टाचार से जुड़ी अब तक की सबसे बड़ी पड़ताल माना जा रहा है। आने वाले दिनों में कई चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

भोपाल में ड्यूटी से लौटते वक्त पुलिसकर्मी बना फरिश्ता, घायल को पहुंचाया अस्पताल

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल...

LPG संकट पर बड़ा फैसला! इंदौर में नए कनेक्शन बंद, भोपाल में सख्ती

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश के इंदौर और...

M.P News : सिंगरौली में मजदूरों का हंगामा, NTPC गेट पर प्रदर्शन

निशानेबाज न्यूज डेस्क: मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में NTPC...

M.P में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शानदार शुरुआत, तिलक लगाकर हुआ बच्चों का स्वागत

निशानेबाज न्यूज डेस्क: मध्यप्रदेश में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27...

M.P Crime : ग्वालियर में शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 5 बाइक बरामद

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : ग्वालियर शहर की कोतवाली थाना...

M.P News : इंदौर से हवाई यात्रा हुई महंगी, किराए में 35% तक उछाल, आम यात्रियों पर असर

निशानेबाज न्यूज डेस्क: मिडिल ईस्ट में बढ़ते ईरान-अमेरिका तनाव...

M.P News : भोपाल में PNG नेटवर्क विस्तार को मिली रफ्तार, मामले पर केंद्र का बड़ा फैसला

निशानेबाज न्यूज डेस्क: राजधानी भोपाल में पाइप्ड नेचुरल गैस...

Related Articles

Popular Categories