IPL 2026 का पहला डबल हेडर आज, दिल्ली-मुंबई में भिड़ंत, गुजरात-राजस्थान के बीच दूसरा मुकाबला

निशानेबाज न्यूज डेस्क: आईपीएल 2026 के 19वें सीजन का पहला डबल हेडर आज खेला जाएगा, जिसमें क्रिकेट फैंस को रोमांच का डबल डोज मिलेगा। दिन का पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच दोपहर 3:30 बजे अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच शाम 7:30 बजे अहमदाबाद में होगा।

दिल्ली vs मुंबई: कांटे की टक्कर

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला हमेशा रोमांचक रहता है। दोनों टीमों के बीच अब तक 37 मैच खेले गए हैं, जिसमें मुंबई ने 21 जीत दर्ज की है, जबकि दिल्ली 16 मैच ही जीत पाई है। हालांकि, दिल्ली के होमग्राउंड पर दोनों टीमों के बीच मुकाबला बराबरी का रहा है।

दोनों टीमों की शानदार शुरुआत

इस सीजन दोनों ही टीमों ने अपने पहले मुकाबले में जीत हासिल की है। दिल्ली ने लखनऊ को हराया, जिसमें समीर रिजवी ने नाबाद 70 रन की शानदार पारी खेली। वहीं मुंबई ने कोलकाता के खिलाफ 221 रन का लक्ष्य हासिल कर अपनी ताकत दिखाई।

मुंबई की बैटिंग मजबूत, गेंदबाजी चिंता

मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा और रायन रिकेल्टन शानदार फॉर्म में हैं। दोनों ने पिछले मैच में 148 रन की ओपनिंग साझेदारी की थी। हालांकि, गेंदबाजी में टीम को सुधार की जरूरत है, जहां स्पिनर्स महंगे साबित हुए।

दिल्ली के उभरते सितारे

दिल्ली कैपिटल्स के लिए समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। गेंदबाजी में थंगारसु नटराजन ने अहम भूमिका निभाई। कप्तान अक्षर पटेल एक बार फिर टीम से संतुलित प्रदर्शन की उम्मीद करेंगे।

Read more : IPL 2026 : पंजाब किंग्स की धमाकेदार जीत, चेन्नई को 5 विकेट से हराया

मौसम और पिच रिपोर्ट

अरुण जेटली स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए अनुकूल माना जाता है। छोटी बाउंड्री के कारण यहां हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं। हालांकि, आज 55% बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे मैच प्रभावित हो सकता है।

प्लेइंग XI में बदलाव संभव

मुंबई इंडियंस में मिचेल सैंटनर की वापसी हो सकती है, जो टीम के स्पिन अटैक को मजबूत करेंगे। वे अल्लाह गजनफर की जगह ले सकते हैं।

दूसरा मुकाबला: GT vs RR

दिन का दूसरा मैच गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें जीत के साथ अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेंगी।

संभावित प्लेइंग 11

दिल्ली कैपिटल्स:
केएल राहुल, पाथुम निसांका, नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, समीर रिजवी, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, थंगारसु नटराजन

मुंबई इंडियंस:
रोहित शर्मा, रायन रिकेल्टन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफन रदरफोर्ड, शार्दूल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, मिचेल सैंटनर, मयंक मार्कंडे

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

अमेरिका में 250 साल की आजादी का जश्न! ऐतिहासिक जैसे में क्या बोले ट्रंप

America 250th Independence Day: अमेरिका 250वां स्वतंत्रता दिवस पूरे...

Related Articles

Popular Categories