HomeChhattisgarhMid-day meal scam : छत्तीसगढ़ मिड-डे मील कॉन्ट्रैक्ट घोटाले में बड़ी कार्रवाई,...

Mid-day meal scam : छत्तीसगढ़ मिड-डे मील कॉन्ट्रैक्ट घोटाले में बड़ी कार्रवाई, दुर्ग के व्यवसायी विजय अग्रवाल के ठिकानों पर ईडी की रेड

Date:

Related stories

Mid-day meal scam : दुर्ग, छत्तीसगढ़ | छत्तीसगढ़ के दुर्ग शहर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज सुबह एक बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रमुख होटल व्यवसायी और रेलवे ठेकेदार विजय अग्रवाल के आवास और अन्य व्यावसायिक परिसरों पर छापेमारी की। यह छापेमारी सुबह करीब 7 बजे शुरू हुई और इसमें केंद्रीय एजेंसी की एक विशेष टीम शामिल थी।

दीपक नगर स्थित आवास पर छापा, पुलिस बल भी तैनात

विजय अग्रवाल के दुर्ग के दीपक नगर स्थित निजी आवास पर यह रेड डाली गई। ईडी की टीम में 5 से 7 अधिकारी शामिल थे और सुरक्षा के लिहाज से बड़ी संख्या में स्थानीय पुलिस बल की तैनाती की गई थी। रेड के दौरान परिवार के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है, हालांकि अब तक कोई आधिकारिक बयान ईडी की ओर से जारी नहीं हुआ है।

मिड-डे मील ठेका और रेल नीर घोटाले से हो सकता है संबंध

सूत्रों के अनुसार, यह छापेमारी छत्तीसगढ़ में हाल के वर्षों में सामने आए विभिन्न आर्थिक घोटालों से जुड़ी हो सकती है। विजय अग्रवाल और उनके समूह RK ग्रुप का नाम पहले भी रेल नीर घोटाले और मिड-डे मील योजना में अनुबंध संबंधी विवादों में सामने आ चुका है। बताया जा रहा है कि RK ग्रुप को पूर्ववर्ती राज्य सरकार के दौरान मिड-डे मील का बड़ा ठेका मिला था, जो बाद में विवादों में आ गया।

Mid-day meal scam
Mid-day meal scam

मनी लॉन्ड्रिंग या वित्तीय अनियमितता की जांच का हिस्सा हो सकती है कार्रवाई

ईडी की यह कार्रवाई किसी मनी लॉन्ड्रिंग या आर्थिक अनियमितता की जांच का हिस्सा हो सकती है। हाल के वर्षों में छत्तीसगढ़ शराब घोटाला, कोल माफिया, और रोजगार घोटालों की जांच में भी ईडी और CBI जैसी केंद्रीय एजेंसियां सक्रिय रही हैं। विजय अग्रवाल के ठिकानों पर यह रेड उसी दिशा में एक और कदम मानी जा रही है।

Read More : Gwalior News : नगर निगम जनसुनवाई में हंगामा, अधिकारी कुर्सी छोड़ कर भागे….देखें वीडियो

विजय अग्रवाल: दुर्ग के प्रमुख व्यवसायी

विजय अग्रवाल, दुर्ग के जाने-माने होटल व्यवसायी और ठेकेदार हैं। वे होटल सागर इंटरनेशनल के मालिक हैं, जो शहर का एक प्रतिष्ठित होटल है। इसके अलावा, वे रेलवे कैटरिंग, बॉटल्ड वॉटर सप्लाई (रेल नीर) और लॉजिस्टिक्स सेवाओं के लिए कई वर्षों से सक्रिय हैं। उनके RK ग्रुप के अंतर्गत कई फर्म्स संचालित होती हैं। हालांकि हाल ही में पारिवारिक व्यवसाय में बंटवारा हो चुका है।

Share The News
VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here