रायसेन, मध्य प्रदेश। Raisen Train Accident : दीवानगंज रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार देर शाम एक बड़ा रेल हादसा हुआ, जब चेन्नई से अंबाला की ओर जा रही मालगाड़ी की एक बोगी अचानक पटरी से उतर गई। इस हादसे के बाद रेलवे ट्रैक पर लगे स्लीपर बुरी तरह टूट गए और पूरा सेक्शन क्षतिग्रस्त हो गया।
Raisen Train Accident : घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और तकनीकी दल मौके पर पहुंचे और ट्रैक की मरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू किया गया। राहत की बात रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, क्योंकि मालगाड़ी में केवल माल लदा हुआ था।
रेलवे ने इस दुर्घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच समिति गठित करने की घोषणा की है। हादसे के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर पटरियों की तकनीकी खामी की आशंका जताई जा रही है।
घटनास्थल पर परिचालन ठप हो गया है और कई ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है। एक बार फिर से रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं, खासकर मालगाड़ियों की लगातार बढ़ रही दुर्घटनाओं के मद्देनज़र। यात्रियों और क्षेत्रीय लोगों में इस हादसे को लेकर चिंता और रोष है।













