त्योहारी हाहाकार : घर जाना है, दिल्ली से मुंबई तक रेलवे स्टेशन पर भगदड़ जैसी स्थिति, सूरत में ट्रेन के लिए 2 KM लंबी कतार

नई दिल्ली/सूरत/मुंबई। दीपावली और छठ महापर्व पर अपने गृह राज्य उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड लौटने वाले प्रवासियों की भारी भीड़ ने दिल्ली से मुंबई तक के रेलवे स्टेशनों पर अव्यवस्था का माहौल पैदा कर दिया है। स्थिति इतनी विकट है कि सूरत के उधना रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए यात्रियों की 2 किलोमीटर लंबी कतार लग गई, जहां लोग 12-12 घंटे तक धूल में बैठकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।

READ MORE : https://youtu.be/Wk5DtO8qI4k

सूरत में रिकॉर्ड तोड़ भीड़:

गुजरात के सूरत स्थित उधना रेलवे स्टेशन पर शनिवार शाम को व्यापक भीड़ देखने को मिली। रविवार को रवाना होने वाली साप्ताहिक और स्पेशल ट्रेनों में जगह बनाने के लिए यात्री प्लेटफार्म नंबर 6 से दो किलोमीटर दूर लिम्बायत इलाके तक लाइन लगाकर खड़े रहे। आजतक के कैमरे में कैद हुई तस्वीरों में दिखा कि बच्चों, बूढ़ों और महिलाओं सहित श्रमिक यात्री रात से ही खुले मैदान में कतार में बैठे थे।

मुंबई और दिल्ली में भी चरमराई व्यवस्था:

  • मुंबई (लोकमान्य तिलक टर्मिनस): मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर भी यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ी। हालांकि, रेलवे ने भीड़ नियंत्रण के लिए बैरिकेटेड एरिया (खटाल) बनाकर यात्रियों को व्यवस्थित करने की कोशिश की है। आरपीएफ और जीआरपी के जवान लगातार निगरानी कर रहे हैं ताकि धक्का-मुक्की या भगदड़ न हो।
  • दिल्ली (नई दिल्ली रेलवे स्टेशन): रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्वयं नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचकर भीड़ नियंत्रण की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि शनिवार को लगभग 1.75 लाख यात्री स्टेशन पहुंचे, जिनमें 75 हजार नॉन-रिज़र्व यात्री थे।

रेल मंत्री का आश्वासन और सख्ती:

रेल मंत्री ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए 12,000 स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं, साथ ही अतिरिक्त टिकटिंग काउंटर और यात्री सुविधा केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और कई लोगों पर FIR दर्ज की गई है।

READ MORE : Bihar Elections : बिहार चुनाव से पहले इंदौर में बड़ी कार्रवाई, ट्रॉली बैग में 71 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार…

भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं, जहां यात्रियों को क्रमबद्ध तरीके से प्रवेश दिया जा रहा है। इसी तरह, झांसी स्टेशन पर भी यात्रियों की भीड़ बढ़ने के कारण डीआरएम और आरपीएफ ने स्वयं कमान संभाल ली है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories