Thursday, April 2, 2026
29.1 C
Raipur

Interstate cyber gang : रायपुर पुलिस की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ : 174 करोड़ के ट्रांजेक्शन वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का पर्दाफाश, 25 ठग गिरफ्तार

Interstate cyber gang :  रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित दुर्ग, बलौदाबाजार और पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश में पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाकर 25 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आईजी अमरेश मिश्रा की योजना और रेंज साइबर थाने के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई ने 174.5 करोड़ रुपये के भारी-भरकम ट्रांजेक्शन वाले एक विशाल साइबर नेटवर्क का खुलासा किया है।

म्यूल बैंक अकाउंट्स का खेल: पुलिस ने साइबर क्राइम पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की जांच के दौरान पाया कि आरोपी ‘म्यूल बैंक अकाउंट्स’ (दूसरों के नाम पर खुले खाते) का उपयोग ठगी के लिए कर रहे थे। ये ठग शेयर ट्रेडिंग, क्रिप्टो इन्वेस्टमेंट, गूगल रिव्यू टास्क, टेलीग्राम टास्क और बैंक केवाईसी अपडेट के नाम पर लोगों को शिकार बनाते थे। गिरफ्तार आरोपियों में वे लोग भी शामिल हैं जो कमीशन या रेंट के लालच में अपने खाते उपलब्ध कराते थे या फर्जी सिम कार्ड बेचते थे।

करोड़ों की रिकवरी और देशभर में दर्ज मामले: आईजी अमरेश मिश्रा ने बताया कि आरोपियों के खातों में पीड़ितों के लगभग 2 करोड़ रुपये होल्ड कराए गए हैं। पिछले 11 महीनों में पुलिस ने कुल 7 करोड़ रुपये होल्ड कराए, जिनमें से न्यायालय के आदेश पर 4 करोड़ रुपये से अधिक की राशि पीड़ितों को वापस लौटाई जा चुकी है। चौंकाने वाली बात यह है कि गिरफ्तार 25 आरोपियों के खिलाफ देश के विभिन्न राज्यों में कुल 1236 रिपोर्ट दर्ज हैं।

6 थानों में बड़ी कार्रवाई: पुलिस ने कुल 8 टीमें बनाकर छापेमारी की। इस दौरान रायपुर के माना, देवेंद्र नगर, सिविल लाइन, तेलीबांधा और राखी थानों में नए बीएनएस (BNS) कानून की विभिन्न धाराओं के तहत 6 अलग-अलग मामले दर्ज किए गए। ठगी का पैसा इंडसइंड बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, DCB, IDBI, यूको और PNB जैसे बैंकों के खातों में जमा कराया जा रहा था।

गिरफ्तार आरोपियों की प्रोफाइल: गिरफ्तार आरोपियों में शुभम साहू, पुलकित कुकरेजा, रोहित पीरमानी सहित 25 लोग शामिल हैं जो रायपुर, दुर्ग, भिलाई और भाटापारा के निवासी हैं। पुलिस पूछताछ में और भी कई बड़े एजेंटों के नाम सामने आए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना बैंक खाता रेंट पर न दें और न ही कमीशन के लालच में पड़ें।

क्र. नाम पिता का नाम उम्र पता/स्थान जिला
1 शुभम साहू मनोहर साहू 22 श्रीनगर, रायपुर रायपुर
2 पुलकित कुकरेजा स्व. लक्ष्मण कुकरेजा 37 हीरापुर, रायपुर रायपुर
3 रोहित पीरमानी रमेश पीरमानी 44 फाफाडीह गली नं. 3 रायपुर
4 प्रवीण सोनी युगल किशोर सोनी 26 तिल्दा रायपुर
5 अब्दुल हिदायत खान फिरोज खान 24 संजय नगर, टिकरापारा रायपुर
6 शुभम नागवानी विनोद नागवानी 30 पुरानी बस्ती रायपुर
7 दइतारी दीप दामजी दीप 33 गुड़ियारी रायपुर
8 पोषण ओझा रमेश ओझा 22 आमानाका रायपुर
9 संभव यादव विजय यादव 28 पुरानी बस्ती रायपुर
10 मनीष कुमार सेन गोरेलाल सेन 26 पुरानी बस्ती रायपुर
11 योगेश यादव संतोष यादव 20 गुढ़ियारी रायपुर
12 मनीष मेश्राम खोमलाल मेश्राम 27 अमलेश्वर दुर्ग
13 अजय कुमार रविदास 26 शांति इनक्लेव, रायपुरा रायपुर
14 प्रकाश सिंह अरुण सिंह 42 डी डी नगर रायपुर
15 धर्मेंद्र कुमार देशमुख हरकुमार देशमुख 35 रिसाली, भिलाई दुर्ग
16 मनोज वर्मा ढेलूराम वर्मा 32 धरसींवा रायपुर
17 कृष्णा निषाद मोती राम 21 आरंग रायपुर
18 प्रतिक कुमार श्रीवास स्व. अजय श्रीवास 31 ख़मतराई रायपुर
19 रुपेश सिन्हा लाला राम सिन्हा 30 रामसागरपारा रायपुर
20 पवन सदानी चौइथ राम सदानी 40 गुढ़ियारी रायपुर
21 गोपी वर्मा मंतराम वर्मा 32 धरसींवा रायपुर
22 नारायण कोसरिया (गोलू) स्व. शिवकुमार कोसरिया 36 कोटा रायपुर
23 मनीष बुलानी परसराम बुलानी 29 पंडरी रायपुर
24 क्रिस्टोफर लौरेंस स्व. विजय लौरेंस 31 तेलीबांधा रायपुर
25 रवि वाधवानी स्व. ज्ञानचंद वाधवानी 34 भाटापारा बलौदाबाज़ार
Share The News

Latest YouTube Videos

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories