Monday, March 30, 2026
38.1 C
Raipur

RAIPUR NEWS : उमाश्री राइस मिल में मजदूरों से बंधुआ जैसा व्यवहार, 23 नाबालिग रेस्क्यू — बजरंग दल ने पुलिस पर उठाए सवाल

RAIPUR NEWS : रायपुर। उमाश्री राइस मिल, ग्राम पिकरीडीह (खरोरा) में 97 मजदूरों को बंधक बनाकर शोषण किए जाने के मामले में राष्ट्रीय बजरंग दल ने गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रदेश महामंत्री विक्रांत शर्मा ने प्रेसवार्ता में बताया कि भोला तिवारी नामक लेबर कॉन्ट्रेक्टर मजदूरों को मानव तस्करी के जरिए अन्य राज्यों से लाया और 14–15 हजार रुपये महीना देने का झांसा देकर राइस मिल में काम पर लगाया गया। यहां उन्हें 18 घंटे तक काम कराया गया, एक समय का भोजन दिया गया और विरोध करने पर लाठी, बेल्ट व डंडों से पीटा गया।

RAIPUR NEWS : इस अमानवीय व्यवहार के शिकार मजदूरों में 23 नाबालिग बच्चे भी शामिल थे जिनकी उम्र 8 से 16 साल बताई जा रही है। मौके पर पहुंची CWC, महिला एवं बाल विकास विभाग व श्रम विभाग की टीम ने सभी मजदूरों को रेस्क्यू कर इन्डोर स्टेडियम में लाकर उनके बयान दर्ज किए और उन्हें उनके घर भेज दिया गया।

RAIPUR NEWS : राष्ट्रीय बजरंग दल ने बताया कि वे बीते चार दिन से खरोरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए चक्कर काट रहे हैं। हालांकि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर द्वारा थाना प्रभारी को कार्रवाई के निर्देश दिए गए, लेकिन रिपोर्ट अब तक दर्ज नहीं हुई है। संगठन ने आरोप लगाया कि थाने में मौजूद अधिकारी संचालकों के दबाव में हैं क्योंकि उनका राजनीतिक रसूख है। पक्ष और विपक्ष दोनों ही इस गंभीर मामले में चुप्पी साधे हुए हैं।

RAIPUR NEWS : राष्ट्रीय बजरंग दल ने सवाल उठाया कि क्या पुलिस और श्रम विभाग इस गंभीर मामले को दबाने की कोशिश कर रहे हैं? और क्या “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” जैसे नारे सिर्फ भाषणों तक सीमित रह गए हैं?

RAIPUR NEWS : बजरंग दल ने पुलिस पर कार्रवाई से बचने का आरोप लगाया

RAIPUR NEWS : राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश महामंत्री विक्रांत शर्मा ने पहले थाना प्रभारी खरोरा और फिर रायपुर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि तीनों संचालकों के खिलाफ त्वरित और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि प्रशासन ने लापरवाही बरती तो बजरंग दल उग्र आंदोलन करेगा और उसकी ज़िम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

RAIPUR NEWS : गंभीर बात यह है कि कुछ मजदूरों के भागकर रायपुर पहुंचने के बाद ही इस पूरे मामले का खुलासा हुआ। उनके बयान पर प्रशासन ने फैक्ट्री में छापा मारा, जहां से सभी मजदूरों को रात में इंडोर स्टेडियम लाया गया। मौके पर मौजूद 23 नाबालिगों से चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) ने पूछताछ की। कई ने मारपीट और महिलाओं के साथ बदसलूकी की शिकायतें भी दर्ज कराईं।

RAIPUR NEWS : हालांकि, घटना के उजागर होने के घंटों बाद तक भी फैक्ट्री संचालकों के खिलाफ FIR दर्ज नहीं की गई थी, जिससे स्थानीय स्तर पर प्रशासन की निष्क्रियता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें पूछताछ कर रही हैं, लेकिन सवाल यही है – क्या दोषियों को जल्द सज़ा मिलेगी या फिर यह मामला भी प्रशासनिक चुप्पी में दफन हो जाएगा?

Share The News

Latest YouTube Videos

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

CG NEWS: रिसेप्शन में चोरी, मेहमान बनकर आए चोर 4 लाख नगदी और जेवर लेकर फरार

CG NEWS: राजिम : राजिम के फिंगेश्वर विकासखंड अंतर्गत...

Related Articles

Popular Categories