Raipur News : रायपुर। राजधानी में अपराधियों के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि वे अब न्यायालय परिसर में भी वकीलों को धमकाने से नहीं डर रहे। गुरुवार को जिला अदालत में सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर खामियों को उजागर करने वाली घटना सामने आई, जहां एक आरोपी ने खुलेआम वकील पर चाकू तान दिया।
Raipur News : इस हरकत से नाराज वकीलों ने आरोपी को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी, हालांकि कुछ अधिवक्ता बीच में आकर उसे सुरक्षित बाहर ले गए। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष हितेंद्र तिवारी ने घटना को बेहद संवेदनशील बताते हुए कहा कि अपराधी निडर होकर चाकू लेकर परिसर में घुस आया, जिससे एक बड़ी वारदात टल गई। उन्होंने न्यायालय में सुरक्षा कर्मियों की कमी को इस लापरवाही का बड़ा कारण बताया और सख्त सुरक्षा इंतज़ाम की मांग की।











