Kondagaon Crime : कोण्डागांव पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: स्कॉर्पियो से 135 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद

Sanjay Sahu
Kondagaon Crime

Kondagaon Crime : रामकुमार भारद्वाज/ कोण्डागांव : कोण्डागांव में अवैध अंग्रेजी शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक स्कॉर्पियो वाहन से 750 पौवा (135 बल्क लीटर) मध्यप्रदेश निर्मित अंग्रेजी शराब गोवा ब्रांड, जिसकी कीमत करीब ₹97,500 है, जब्त की। आरोपी शुभम सरकार (30), निवासी डीएनके कॉलोनी, कोण्डागांव को गिरफ्तार किया गया।

Kondagaon Crime : जानकारी के मुताबिक, 12 अगस्त की शाम मुखबिर से सूचना मिली थी कि सफेद रंग की स्कॉर्पियो (सीजी 04 एनएक्स 4179) में अवैध शराब कमेला की ओर जा रही है। नाकेबंदी के दौरान चालक ने वाहन रोकने की बजाय भागने की कोशिश की, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। मौके से शराब, वाहन (कीमत ₹10 लाख) और एक मोटोरोला मोबाइल (₹15 हजार) समेत कुल ₹11,12,500 का माल जब्त किया गया। आरोपी को चोट लगने पर जिला अस्पताल में इलाज के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *