Sunday, August 16, 2026
Home Chhattisgarh Surguja Accident :भीषण हादसा: तेज रफ्तार इनोवा घर में घुसी, महिला की...

Surguja Accident :भीषण हादसा: तेज रफ्तार इनोवा घर में घुसी, महिला की मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

Surguja Accident
Surguja Accident

Surguja Accident :सरगुजा। जिले के ग्राम कंठी में रविवार दोपहर एक तेज रफ्तार इनोवा कार के अनियंत्रित होकर एक घर में घुस जाने से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। हादसे में दो महिलाएं और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया और मुआवजे के साथ गांव में स्पीड ब्रेकर और चेक पोस्ट की मांग की।

Surguja Accident :जानकारी के अनुसार, हादसा दोपहर करीब 3 बजे हुआ जब मैनपाट से अंबिकापुर जा रही इनोवा कार ग्राम कंठी में नियंत्रण खो बैठी और सीधे एक घर के आंगन में जा घुसी। उस वक्त घर के बरामदे में महिलाएं और बच्चे बैठे हुए थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक महिला के सिर में गंभीर चोटें आईं और दूसरी महिला का पैर कट गया। घायल चारों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान एक महिला ने दम तोड़ दिया। अन्य तीन घायल अस्पताल में भर्ती हैं।

Surguja Accident :घटना के विरोध में ग्रामीणों ने सोमवार को शव के साथ मुख्य सड़क पर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही अंबिकापुर एसडीएम भागेश सिन्हा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाइश देकर स्थिति को शांत किया।

Surguja Accident :एसडीएम सिन्हा ने बताया कि परिजनों और ग्रामीणों द्वारा रखी गई तीनों मांगें स्वीकार कर ली गई हैं। स्पीड ब्रेकर का निर्माण शुरू हो चुका है और चेक पोस्ट के लिए उपयुक्त स्थान की पहचान की जा रही है। प्रशासन ने तत्काल सहायता के तौर पर 25,000 रुपये की राशि दी है और शेष वैधानिक मुआवजा जल्द प्रदान किया जाएगा। घटना ने पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बना दिया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here