रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात एक गार्ड संदीप पटेल (35) की हत्या कर दी गई। घटना शुक्रवार (10 अक्टूबर) को रात लगभग सवा 11 बजे हुई। पुलिस के अनुसार, आरोपी शराब खरीदने आया था, लेकिन दुकान बंद होने के कारण गार्ड ने उसे शराब नहीं देने की बात कही। इसके बाद आरोपी गुस्से में वापस आया और लोहे की रॉड से हमला करके गार्ड की हत्या कर दी, फिर मौके से फरार हो गया।
संदीप पटेल बलौदाबाजार के ग्राम सुंदरी के रहने वाले थे और हाल ही में मोवा पंडरी में रह रहे थे। घटना के समय वह खम्हारडीह में गार्ड के तौर पर तैनात थे।
Read More : MP News : भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हत्या का मामला, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा
पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले विवाद कर गया था और कुछ समय के लिए वहां से चला गया। इसके बाद रात साढ़े 11 बजे वह रॉड लेकर वापस आया और हमला कर दिया।
Read More : Suspected Bangladeshi : ग्वालियर में 8 संदिग्ध बांग्लादेशी पकड़े गए, पुलिस कर रही दस्तावेजों की जांच
घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। खम्हारडीह थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपित की जल्द गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है।











