Raigarh News : रायगढ़। रायगढ़ जिले के छाल थाना क्षेत्र अंतर्गत गंजाईपाली गांव में मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक दर्दनाक हादसा हो गया। बारिश से बचने के लिए एक महुआ पेड़ के नीचे रुके दो युवकों की बिजली की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। इस दैवीय आपदा में उनके पास मौजूद तीन बकरियां भी मारी गईं।
READ MORE : LPG Cylinder Price: दिवाली से पहले एलपीजी सिलेंडर हुआ महंगा, घरेलू सिलेंडर की कीमत में राहत बरकरार
Raigarh News : जानकारी के अनुसार, यह हृदयविदारक आकाश किंडो (19 वर्ष) और लिबुर केरकेट्टा (19 वर्ष) दोनों युवक बकरियां चराने के लिए जंगल की ओर गए हुए थे। अचानक तेज बारिश शुरू होने पर दोनों युवकों ने एक महुआ पेड़ के नीचे शरण ली। इसी दौरान, आकाशीय बिजली सीधे पेड़ पर गिरी, जिसकी चपेट में आने से दोनों ने तुरंत दम तोड़ दिया।
READ MORE : Rajnandgaon News:शासकीय मुद्रणालय में जारी है परंपरा का निर्वाह, महाअष्टमी पर श्रद्धा से हुआ महापूजन
घटना की सूचना जंगल में मौजूद अन्य चरवाहों ने पुलिस को दी। सूचना पाकर छाल थाना पुलिस तुरंत गंजाईपाली गांव पहुंची। पुलिस ने दोनों युवकों के शवों का पंचनामा कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और मामले में आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है। इस घटना से गांव में शोक का माहौल है।













