Friday, March 27, 2026
31.1 C
Raipur

Raigarh Crime : 15 सालों से कर रहे देह-व्यापार, महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक से लगाई गुहार, 15 साल से कार्रवाई का इंतजार

Raigarh Crime : रायगढ़: जामटिकरा गांव की महिलाओं ने अपने गांव में लंबे समय से चल रहे कथित देह व्यापार को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। महिलाओं का आरोप है कि इस अवैध गतिविधि की शिकायत उन्होंने कई बार जुटमिल थाने में की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे वे बेहद परेशान हैं।

Raigarh Crime : ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक के नाम दिए गए ज्ञापन में बताया कि गढउमारिया के जामटिकरा मोहल्ले में रामनारायण साहू और उनकी पत्नी आरती साहू उर्फ इंदिरा साहू पिछले 15 वर्षों से देह व्यापार जैसी असामाजिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि कई बार थाने में शिकायत की गई, लेकिन हर बार मामले को नजरअंदाज कर दिया गया।

Raigarh Crime : ग्रामीणों का कहना है कि 13 मई को उन्होंने देह व्यापार में शामिल कुछ लोगों को रंगे हाथ पकड़ा और पुलिस को सौंपा, लेकिन थाना प्रभारी ने सिर्फ धारा 151 के तहत मामूली कार्रवाई कर मामले को खत्म कर दिया। इसके अगले दिन 14 मई को जब वे दोबारा शिकायत लेकर थाने पहुंचे, तो आरोप है कि थाना प्रभारी ने उन्हें डांटते हुए कहा कि वे चुपचाप घर चले जाएं, वरना डंडा मारकर भगा दिया जाएगा।

Raigarh Crime : ग्रामीणों ने यह भी बताया कि रामनारायण साहू ने पुलिस के सामने ही उन्हें धमकी दी और 16 मई से दोबारा उसी स्थान पर देह व्यापार का संचालन शुरू कर दिया। इससे गांव की स्थिति बेहद खराब हो गई है और महिलाएं व बच्चियां खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। गांव में बाहरी लोगों का लगातार आना-जाना लगा रहता है, जिससे माहौल अश्लील टिप्पणियों और डर के साये में तब्दील हो गया है।

Raigarh Crime : ग्रामीणों की मांग है कि रामनारायण साहू द्वारा शासकीय जमीन पर अवैध रूप से बनाई गई उस बिल्डिंग को तोड़ा जाए, जिसमें यह अवैध कार्य संचालित हो रहा है। साथ ही दोनों आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

Raigarh Crime : इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए डीएसपी सुशांतो बनर्जी ने बताया कि जामटिकरा से महिलाओं का एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक कार्यालय आया था। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Share The News

Latest YouTube Videos

Mahadev Satta: महादेव सट्टा साम्राज्य ध्वस्त, Dubai से Delhi तक 1700 करोड़ की संपत्ति कुर्क..

Mahadev Satta: महादेव सट्टा साम्राज्य ध्वस्त, Dubai से Delhi तक 1700 करोड़ की संपत्ति कुर्क..

Crime News: दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने डेढ़ साल के मासूम की छीन ली जिंदगी...

Crime News: दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने डेढ़ साल के मासूम की छीन ली जिंदगी...

Raipur ICAI Arohan 2026: Bank Audit  पर दो दिवसीय मेगा इवेंट,क्या बोले...मंत्री Guru Khushwant Saheb

Raipur ICAI Arohan 2026: Bank Audit पर दो दिवसीय मेगा इवेंट,क्या बोले...मंत्री Guru Khushwant Saheb

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Latest YouTube Shorts

ICAI रायपुर का दो दिवसीय मेगा इवेंट बैंक ऑडिट के बारे में दी जानकारी

ICAI रायपुर का दो दिवसीय मेगा इवेंट बैंक ऑडिट के बारे में दी जानकारी

Bank Audit पर दो दिवसीय नेशनल कांफ्रेंस नई तकनीकी AI के बारे में दी जानकारी

Bank Audit पर दो दिवसीय नेशनल कांफ्रेंस नई तकनीकी AI के बारे में दी जानकारी

बैंक ऑडिट पर दो दिवसीय मेगा इवेंट देश में CA की भूमिका महत्वपूर्ण : Guru Khushwant Saheb

बैंक ऑडिट पर दो दिवसीय मेगा इवेंट देश में CA की भूमिका महत्वपूर्ण : Guru Khushwant Saheb

पद की गरिमा पर सवाल: IG Ratan Lal Dangi सस्पेंड

पद की गरिमा पर सवाल: IG Ratan Lal Dangi सस्पेंड

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories