Indore News : सेना पर विवादित टिप्पणी मामले में मंत्री विजय शाह के खिलाफ जांच तेज, SIT ने मानपुर में शुरू की कार्रवाई

0
139
Indore News
Indore News

Indore News :इंदौर :12 मई को इंदौर जिले के मानपुर में आदिम जाति मंत्री विजय शाह द्वारा सेना और कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई टिप्पणी के बाद हाईकोर्ट के निर्देश पर गठित की गई एस आई टी की टीम बुधवार शाम मानपुर थाने पहुंची और गोपनीय तरीके से जांच शुरू की, इस दौरान इंदौर जिले के जांच अधिकारी जुटाए गए साक्ष्य एस आई टी टीम को सौंप दिए गए हैं।

Indore News :दरअसल महू विधानसभा क्षेत्र के मानपुर इलाके में स्थित आदिवासियों के हलमा कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे मंत्री विजय शाह ने भारतीय सेवा की करनाल सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी करते हुए एक बयान दिया था जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ इस मामले में जबलपुर हाईकोर्ट में संज्ञान लेते हुए मंत्री विजय शाह पर प्रकरण दर्ज करने के निर्देश दिए थे और मध्य प्रदेश पुलिस के डीजीपी को फिर दर्ज कर अगले 3 घंटे में कोर्ट में जवाब पेश करने की मोहलत भी दी थी। इसके बाद इंदौर जिले के मानपुर थाने में पुलिस द्वारा मंत्री विजय शाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी.

Indore News :इस फिर को मंत्री विजय शाह ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देते हुए फिर निरस्त करने की मांग की थी लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश को यथावत रखते हुए फिर निरस्त करने से मना कर दिया और सनी के लिए हाई कोर्ट के सामने पेश होने की दलील दी थी वहीं मध्य प्रदेश पुलिस को एक एसआईटी गठन कर पूरे मामले की जांच करने के निर्देश भी दिए थे। इसके बाद एक सीट टीम का गठन किया गया था जिसमें सागर जॉन के आईजी प्रमोद वर्मा, डीआईजी कल्याण चक्रवर्ती, और एस ए एफ डिंडोरी की एस पी वाहिनी सिंह को शामिल किया गया था। यह विशेष जांच दल बुधवार शाम को मानपुर पहुंचा और इंदौर ग्रामीण पुलिस द्वारा तैयार की गई केस डायरी और सभी साक्ष्य अपने कब्जे में लिए और दस्तावेजों और वायरल वीडियो की जांच कर रहे हैं।

Indore News :इस मामले में इंदौर ग्रामीण के डीआईजी निमिष अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि एस आई टी की टीम बुधवार शाम को ही इंदौर पहुंच चुकी है और अपने स्तर पर उन्होंने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। एस आई टी की टीम इंदौर पुलिस ने अपनी और से जुटाए गए सभी साक्ष्यों और दस्तावेजों को एस आई टी टीम को सौंप दिया है और जांच दल दस्तावेजों की जांच कर रही हैं।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here