PTRSU के कुलसचिव बदले, डॉ अंबर व्यास को मिली जिम्मेदारी…

0
226

रायपुर। पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय (PTRSU) में प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के निर्देश पर कुलसचिव डॉ शैलेन्द्र पटेल को पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग में पदस्थ प्रोफेसर डॉ अंबर व्यास को नया कुलसचिव नियुक्त किया गया है। इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग ने 28 मई की देर रात आदेश जारी किया।

डॉ अंबर व्यास अब विश्वविद्यालय के प्रशासनिक संचालन की बागडोर संभालेंगे। अदालत के आदेश और विभागीय कार्रवाई के बाद यह बदलाव किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन से जुड़े सूत्रों के मुताबिक यह निर्णय कोर्ट के स्पष्ट निर्देशों और नियामकीय प्रक्रियाओं के तहत लिया गया।

गौरतलब है कि विश्वविद्यालय में कुलसचिव पद को लेकर बीते कुछ समय से विवाद और न्यायिक प्रक्रिया चल रही थी, जिसके बाद अब स्थायी रूप से नए कुलसचिव की नियुक्ति से प्रशासनिक स्थिरता की उम्मीद जताई जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here