Wednesday, May 20, 2026
34.1 C
Raipur

bhandari murder case : ‘एक्स्ट्रा सर्विस’ से इनकार पर ली थी जान, अब उम्रभर जेल में रहेंगे अंकिता के तीनों कातिल

bhandari murder case : उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में कोटद्वार की अपर जिला एवं सत्र न्यायालय ने तीनों दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। जज रीना नेगी ने मुख्य आरोपी पुलकित आर्य, सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता को दोषी करार देते हुए यह फैसला सुनाया। घटना के दो साल, आठ महीने और बारह दिन बाद यह फैसला सामने आया है।

bhandari murder case : फैसले के तहत पुलकित आर्य पर 72 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है, जबकि सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता पर भी समान राशि का अर्थदंड लगाया गया। कोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि पीड़िता के परिजनों को चार लाख रुपये की सहायता राशि दी जाए।

bhandari murder case : यह मामला 18 सितंबर 2022 को पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित वनंत्रा रिजॉर्ट का है, जहां 19 वर्षीय रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की हत्या कर दी गई थी। आरोप था कि रिजॉर्ट मालिक पुलकित आर्य ने अंकिता पर वीआईपी ग्राहकों को ‘अतिरिक्त सेवाएं’ देने का दबाव डाला था, जिसका विरोध करने पर उसने अपने कर्मचारियों सौरभ और अंकित के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी और शव को चीला शक्ति नहर में फेंक दिया। शव 24 सितंबर को बरामद हुआ था।

bhandari murder case : मामले की जांच विशेष जांच दल (एसआईटी) ने की थी, जिसने करीब 500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की। 97 गवाहों में से 47 ने कोर्ट में गवाही दी। आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की धाराएं 302, 201, 354ए और अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

bhandari murder case : इस घटना के बाद पूरे उत्तराखंड में आक्रोश फैल गया था। खासतौर पर इसलिए भी क्योंकि मुख्य आरोपी पुलकित आर्य, भाजपा के पूर्व नेता विनोद आर्य का बेटा है। घटना के बाद पार्टी ने विनोद आर्य को बाहर निकाल दिया था और रिजॉर्ट को प्रशासन ने बुलडोजर से गिरा दिया था। देहरादून, ऋषिकेश, कोटद्वार और पौड़ी समेत कई शहरों में विरोध-प्रदर्शन हुए थे।

bhandari murder case : पीड़ित पक्ष ने इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की थी, लेकिन हाईकोर्ट ने पुलिस जांच की समीक्षा के बाद सीबीआई जांच की मांग को खारिज कर दिया था।

 

READ MORE: Jabalpur CRIME: दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, पत्नी की मौत, छह घायल

Share The News

Latest YouTube Videos

CG News: अमित शाह ने लॉन्च किया CG Dial-112, अब एक कॉल पर मिलेगी पुलिस, फायर और मेडिकल मदद

CG News: अमित शाह ने लॉन्च किया CG Dial-112, अब एक कॉल पर मिलेगी पुलिस, फायर और मेडिकल मदद

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Latest YouTube Shorts

आवारा कुत्तों पर पुराना आदेश बरकरार, एनिमल वेलफेयर बोर्ड को झटका #supremecourt #streetdog

आवारा कुत्तों पर पुराना आदेश बरकरार, एनिमल वेलफेयर बोर्ड को झटका #supremecourt #streetdog

PM Modi की अपील के बाद सर्राफा बाजार में हलचल, सोना हुआ मजबूत

PM Modi की अपील के बाद सर्राफा बाजार में हलचल, सोना हुआ मजबूत

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर तापमान 44°C के पार...#weathernews

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर तापमान 44°C के पार...#weathernews

Raipur: मॉर्निंग वॉक के दौरान बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक से लूट

Raipur: मॉर्निंग वॉक के दौरान बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक से लूट

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Petrolpump पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

Petrolpump पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories