Jaunpur Accident : हाईवे पर बस डिवाइडर से टकराई, 5 की मौत, कई घायल…

0
125

जौनपुर। Jaunpur Accident : उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब 45 यात्रियों को लेकर जा रही एक बस शिवगुलामगंज हाईवे पर अचानक डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और यात्री चीख-पुकार करते बाहर निकलने लगे।

Jaunpur Accident : हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, वहीं अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। कई यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे की वजह बस चालक की झपकी या तेज रफ्तार हो सकती है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। स्थानीय प्रशासन ने घायलों के इलाज में कोई कोताही न बरतने के निर्देश दिए हैं और पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद देने की बात कही है।

यह हादसा एक बार फिर हाईवे पर तेज रफ्तार और सुरक्षा उपायों की अनदेखी को लेकर सवाल खड़े करता है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here