Politics News : रायपुर : नगर निगम ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उनके पूर्व सरकारी आवास के लिए 7,258 रुपये का संपत्ति कर नोटिस भेजा है। यह नोटिस उस बंगले को लेकर जारी हुआ है, जिसे बघेल के कार्यकाल में *पाटन सदन* के नाम से जाना जाता था। वर्तमान में यही आवास *कुनकुरी सदन* के नाम से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के लिए आरक्षित है।
Politics News : नोटिस मिलने के बाद भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर चुटकी लेते हुए लिखा,“मैं माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी को 7,258 रुपए अदा करने का वचन देता हूँ! वैसे तो शासकीय आवास में संपत्ति कर नहीं लगता, फिर भी जिस पाटन सदन को मैंने पौने दो साल पहले ही खाली कर दिया था, आज विष्णुदेव सरकार ने मुझे नोटिस भेजा है।
Politics News : भले ही यह नोटिस अवैध हो, लेकिन फिर भी मैं माननीय मुख्यमंत्री जी की इच्छा पूरी करूँगा। अच्छा है कि वे भी तैयार रहें क्योंकि उनकी सरकार ‘कुनकुरी सदन’ का भी तो टैक्स मांगेगी!” इस पूरे मामले पर जब नगर निगम कमिश्नर विश्वदीप से प्रतिक्रिया ली गई, तो उन्होंने कहा कि वह इस नोटिस की जांच करेंगे और मामले की पूरी जानकारी जुटाई जाएगी। बघेल के इस तंज से सियासी हलकों में चर्चा तेज हो गई है, वहीं निगम के नोटिस की वैधता पर भी सवाल उठने लगे हैं।
मैं माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी को 7258/- रुपए अदा करने का वचन देता हूँ!
वैसे तो शासकीय आवास में संपत्ति कर नहीं लगता, फिर भी जिस पाटन सदन को मैंने पौने दो साल पहले ही खाली कर दिया था, आज विष्णु देव सरकार ने मुझे नोटिस भेजा है.
मुझे बताया गया है कि मुझे 7258/- रुपए का… pic.twitter.com/pdgoQff81l
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) September 11, 2025













