Political Statement : इंदौर। केंद्रीय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय अपने बयानों को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने पश्चिम बंगाल की राजनीति से लेकर अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने टीएमसी नेता हुमायूं कबीर पर बड़ा हमला बोला है, वहीं रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे के दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान पर भी पलटवार किया है।
हुमायूं कबीर पर हमला: टीएमसी नेता हुमायूं कबीर पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि एक समय कबीर बीजेपी में थे और उन्हें चुनाव मैंने ही लड़वाया था। लेकिन अब टीएमसी में जाने के बाद वह अपनी विश्वसनीयता साबित करने के लिए “नौटंकी” कर रहे हैं।
Political Statement : कैलाश विजयवर्गीय ने संदेह जताते हुए कहा कि उन्हें नहीं लगता कि हुमायूं कबीर की बाबरी मस्जिद के प्रति कोई श्रद्धा रही होगी। उन्होंने दावा किया कि टीएमसी के भीतर भी उनका विरोध है और मुस्लिम समुदाय में भी उनके खिलाफ आवाज उठ रही है। ऐसे में, कबीर अपनी जगह मजबूत करने के लिए अनावश्यक हरकतें कर रहे हैं।
Political Statement : पुतिन-राहुल गांधी विवाद पर पलटवार: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे के समय राहुल गांधी द्वारा यह बयान दिया गया था कि विपक्ष के नेता होने के बावजूद उन्हें पुतिन से नहीं मिलवाया गया। इस पर कैलाश विजयवर्गीय ने पलटवार करते हुए कहा:
“यह तो पुतिन तय करेंगे कि उन्हें किससे मिलना है और किससे नहीं। अगर उन्हें राहुल गांधी में रुचि होती तो जरूर व्यवस्था होती। शायद पुतिन जी ने राहुल जी को पहचान ही लिया होगा।”
Political Statement : कैलाश विजयवर्गीय की यह टिप्पणी राहुल गांधी पर एक सीधा तंज है, जो पुतिन से मुलाकात न करा पाने को लेकर सरकार पर सवाल उठा रहे थे।











