Tuesday, February 17, 2026
28.1 C
Raipur

Delhi Fog Flight Delay : PM मोदी तीन देशों के दौरे पर निकले, घने कोहरे के कारण उड़ान हुई देरी से रवाना

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार 15 दिसंबर को तीन देशों—जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान—की अहम विदेश यात्रा पर रवाना हुए। यह दौरा 18 दिसंबर तक चलेगा। इस यात्रा का उद्देश्य भारत के रणनीतिक, आर्थिक और कूटनीतिक रिश्तों को और मजबूत करना है। खास बात यह है कि भारत और जॉर्डन के बीच राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर पीएम मोदी जॉर्डन पहुंचे हैं।

कोहरे ने बदला यात्रा का शेड्यूल
दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का असर प्रधानमंत्री की उड़ान पर भी पड़ा। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दृश्यता मात्र 50 मीटर रहने के कारण कई उड़ानों में देरी हुई। पीएम मोदी को सुबह 8:30 बजे रवाना होना था, लेकिन खराब मौसम के चलते उड़ान कुछ समय के लिए टाल दी गई। बाद में मौसम में हल्का सुधार होने पर वे अपने तय दौरे पर रवाना हुए।

Read More : Chhattisgarh Assembly : धान खरीदी पर सदन में जोरदार संग्राम! किसानों की परेशानी पर विपक्ष का हंगामा

जॉर्डन के शीर्ष नेतृत्व से होगी अहम बातचीत
प्रधानमंत्री मोदी जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला द्वितीय इब्न अल हुसैन के निमंत्रण पर वहां पहुंचे हैं। इस दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग, क्षेत्रीय सुरक्षा और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होगी। पीएम मोदी जॉर्डन के प्रधानमंत्री जाफर हसन और क्राउन प्रिंस अल हुसैन बिन अब्दुल्ला द्वितीय से भी मुलाकात करेंगे।

पीएम मोदी का एक्स पर संदेश
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि यह यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब भारत और जॉर्डन अपने कूटनीतिक संबंधों के 75 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि यह दौरा दोनों देशों के रिश्तों को नई ऊंचाई देगा।

Read More : Prashant Kishor Priyanka Gandhi Meet : बिहार हार के बाद बंद दरवाजे के पार प्रियंका-प्रशांत किशोर की मुलाकात, तेज हुईं सियासी अटकलें

ओमान और भारत की रणनीतिक साझेदारी
ओमान यात्रा के दौरान भारत-ओमान संबंधों को और गति मिलने की उम्मीद है। वित्त वर्ष 2024-25 में दोनों देशों के बीच व्यापार 10.61 अरब डॉलर तक पहुंच चुका है। रक्षा सहयोग, संयुक्त सैन्य अभ्यास और हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा दोनों देशों की साझेदारी के अहम स्तंभ हैं।

इथियोपिया यात्रा भी अहम
पीएम मोदी का इथियोपिया दौरा अफ्रीकी देशों के साथ भारत के बढ़ते सहयोग को दर्शाता है। व्यापार, निवेश और विकास सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा संभावित है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds