Friday, March 13, 2026
37.1 C
Raipur

आज फिर PM मोदी किसानों को देंगे बड़ी सौगात, जारी होगी ‘किसान सम्मान निधि’ की 22वीं किस्त

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : देशभर के करोड़ों किसानों के लिए आज का दिन राहत भरा साबित होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 मार्च को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगे।यह राशि असम के गुवाहाटी में आयोजित एक कार्यक्रम के माध्यम से किसानों के बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर की जाएगी। सरकार के अनुसार इस बार 9 करोड़ से अधिक किसानों को ₹2,000 की आर्थिक सहायता सीधे उनके खातों में भेजी जाएगी। इस किस्त के लिए केंद्र सरकार लगभग ₹18,000 करोड़ से अधिक की राशि खर्च करेगी।

महिला किसानों को भी मिलेगा बड़ा लाभ

पीएम किसान योजना का लाभ देशभर की महिला किसानों को भी बड़ी संख्या में मिल रहा है। सरकार के मुताबिक इस बार 2.15 करोड़ से अधिक महिला किसानों के बैंक खातों में भी यह राशि पहुंचेगी।

सरकार का कहना है कि इस योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में महिला किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और खेती में उनकी भागीदारी भी बढ़ी है।

Read More : M.P News : इंदौर में फूड सेफ्टी की सख्ती! मैदानों और जिम के बाहर लगने वाली दुकानों का निरीक्षण

DBT के जरिए सीधे खाते में पहुंचती है राशि

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को मिलने वाली राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाती है।

इस प्रक्रिया के कारण बिचौलियों की भूमिका खत्म हो जाती है और किसानों को पूरी राशि सीधे मिलती है। योजना का मुख्य उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है, ताकि वे बीज, खाद और अन्य कृषि जरूरतों को आसानी से पूरा कर सकें।

हर साल मिलती है ₹6000 की आर्थिक सहायता

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल ₹6,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि तीन समान किस्तों में ₹2,000-₹2,000 करके सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है।

यह योजना देश के भूमि धारक किसान परिवारों को आय सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई थी और अब तक करोड़ों किसानों को इसका लाभ मिल चुका है।

इन शर्तों को पूरा करना जरूरी

योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को कुछ जरूरी शर्तों को पूरा करना होता है। किसानों का आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक होना चाहिए और e-KYC प्रक्रिया पूरी होना अनिवार्य है। इसके अलावा जमीन का रिकॉर्ड भी सरकारी दस्तावेजों में दर्ज होना चाहिए।

यदि किसान इन शर्तों को पूरा नहीं करते हैं तो उनकी किस्त रुक सकती है। सरकार ने जांच और सत्यापन के बाद करीब 1 करोड़ से अधिक अपात्र लाभार्थियों के नाम सूची से हटाए हैं, ताकि केवल पात्र किसानों को ही योजना का लाभ मिल सके।

Share The News

Latest YouTube Videos

Iran Israel War: Israel पर सबसे बड़ा हमला, क्या Pakistan पर ड्रोन-मिसाइल दागेगा ईरान?

Iran Israel War: Israel पर सबसे बड़ा हमला, क्या Pakistan पर ड्रोन-मिसाइल दागेगा ईरान?

Viral Girl Monalisa: Viral Girl मोनालिसा की Love Story, Boyfriend के लिए छोड़ा घर ....

Viral Girl Monalisa: Viral Girl मोनालिसा की Love Story, Boyfriend के लिए छोड़ा घर ....

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG Naxal Surrender: Bastar में 108 नक्सलियों का Surrender, 3.60 करोड़ कैश और 1 किलो सोना भी बरामद...

CG Naxal Surrender: Bastar में 108 नक्सलियों का Surrender, 3.60 करोड़ कैश और 1 किलो सोना भी बरामद...

women's Day: Raipur में महिला दिवस पर ‘शक्ति 2.0’ कार्यक्रम, महिला CA को मिला नया मंच..

women's Day: Raipur में महिला दिवस पर ‘शक्ति 2.0’ कार्यक्रम, महिला CA को मिला नया मंच..

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Latest YouTube Shorts

छत्तीसगढ़ में कमर्शियल गैस की सप्लाई सीमित!

छत्तीसगढ़ में कमर्शियल गैस की सप्लाई सीमित!

Oye Indori ने बाइक की टंकी पर किया खतरनाक स्टंट, बिना हेलमेट और नंबर प्लेट वीडियो वायरल!

Oye Indori ने बाइक की टंकी पर किया खतरनाक स्टंट, बिना हेलमेट और नंबर प्लेट वीडियो वायरल!

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories