बुरी फंसीं काव्या मारन! पाकिस्तानी खिलाड़ी को शामिल करने के चक्कर में ‘सनराइजर्स लीड्स’ का X अकाउंट सस्पेंड

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क: इंग्लैंड की लोकप्रिय क्रिकेट लीग ‘द हंड्रेड’ की नीलामी में पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को खरीदने के बाद सनराइजर्स फ्रेंचाइजी की टीम सनराइजर्स लीड्स विवादों में आ गई है। इस फैसले को लेकर सोशल मीडिया पर आलोचना तेज हो गई है। इसी बीच टीम का ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) सोशल मीडिया अकाउंट निलंबित कर दिया गया है।

हालांकि प्लेटफॉर्म की ओर से अकाउंट सस्पेंड किए जाने के पीछे कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया गया है। आमतौर पर X प्लेटफॉर्म उन अकाउंट्स को निलंबित करता है जो उसके नियमों का उल्लंघन करते हैं।

अबरार अहमद बने पहली बार खरीदे गए पाकिस्तानी खिलाड़ी

‘द हंड्रेड’ लीग के इतिहास में अबरार अहमद ऐसे पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी हैं जिन्हें किसी भारतीय स्वामित्व वाली फ्रेंचाइजी ने खरीदा है।सनराइजर्स लीड्स ने उन्हें 2,55,000 अमेरिकी डॉलर की कीमत पर टीम में शामिल किया।

इस फैसले के बाद भारत में कई क्रिकेट प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जताई। कुछ फैंस का मानना है कि पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदना देश की भावनाओं के खिलाफ है।

Image

टीम प्रबंधन ने दी सफाई

टीम के मुख्य कोच डेनियल विटोरी ने इस फैसले को लेकर सफाई दी है। उन्होंने बताया कि साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों से अबरार अहमद के प्रदर्शन के बारे में राय ली गई थी।इसी फीडबैक के आधार पर उन्हें टीम में शामिल करने का निर्णय लिया गया। विटोरी ने यह भी स्पष्ट किया कि फ्रेंचाइजी के अंदर पाकिस्तानी खिलाड़ियों को लेने या न लेने को लेकर कोई विशेष बैठक नहीं हुई थी।

Read More : ईरान-इजराइल युद्ध का असर! सेंसेक्स 800 अंक लुढ़का, निफ्टी में भी तेज गिरावट

उस्मान तारिक को भी मिला मौका

अबरार अहमद के अलावा उस्मान तारिक दूसरे पाकिस्तानी खिलाड़ी हैं जिन्हें ‘द हंड्रेड’ की नीलामी में खरीदा गया है।उन्हें बर्मिंघम फीनिक्स ने लगभग 1,87,000 अमेरिकी डॉलर में अपनी टीम में शामिल किया है।

पहले नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स के नाम से जानी जाती थी टीम

गौरतलब है कि सनराइजर्स हैदराबाद की मालिक फ्रेंचाइजी ने पिछले साल ‘द हंड्रेड’ की लीड्स टीम का अधिग्रहण किया था।यह टीम पहले नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स के नाम से जानी जाती थी। फ्रेंचाइजी ने इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) और यॉर्कशायर क्लब से हिस्सेदारी खरीदकर टीम का नियंत्रण अपने हाथ में लिया था।

हालांकि नीलामी से पहले सभी आठ फ्रेंचाइजियों ने यह स्पष्ट किया था कि खिलाड़ियों का चयन केवल उनके प्रदर्शन, उपलब्धता और टीम की जरूरतों के आधार पर किया जाएगा।इसके बावजूद अबरार अहमद की खरीद को लेकर विवाद और चर्चा अभी भी जारी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *