Saturday, August 22, 2026
Home Chhattisgarh Raipur Drunk Driving: ड्रंक एंड ड्राइव पर रायपुर ट्रैफिक पुलिस की बड़ी...

Raipur Drunk Driving: ड्रंक एंड ड्राइव पर रायपुर ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक रात में 62 चालक पकड़े गए

Raipur Drunk Driving
Raipur Drunk Driving

Raipur Drunk Driving: रायपुर। सड़क हादसों को रोकने और लोगों की सुरक्षा के लिए रायपुर यातायात पुलिस लगातार ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी कड़ी में 21 अगस्त 2026 की रात शहर के 9 प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर विशेष जांच अभियान चलाया गया।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात राम कुमार बर्मन के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर वाहनों की जांच की। ब्रीथ एनालाइजर से जांच के दौरान 47 कार, 5 टाटा एस पिकअप, 8 ट्रक/टैंकर, 1 बस और 1 दोपहिया वाहन के चालक नशे की हालत में वाहन चलाते मिले। पुलिस ने सभी 62 वाहन चालकों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की है।

2026 में अब तक 3906 मामलों में कार्रवाई

यातायात पुलिस के अनुसार, वर्ष 2026 में अब तक ड्रंक एंड ड्राइव के कुल 3906 मामलों में कार्रवाई की जा चुकी है। पुलिस का कहना है कि शराब या नशे की हालत में वाहन चलाने से चालक का वाहन पर नियंत्रण कम हो जाता है। साथ ही निर्णय लेने और प्रतिक्रिया देने की क्षमता भी प्रभावित होती है, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। इसी को देखते हुए यातायात पुलिस ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ जीरो टॉलरेंस के तहत कार्रवाई कर रही है।

नशे में वाहन न चलाने की अपील

Raipur Drunk Driving: डीसीपी ट्रैफिक डॉ. अर्चना झा ने लोगों से अपील की है कि शराब या किसी भी तरह के नशीले पदार्थ का सेवन करने के बाद वाहन न चलाएं। जरूरत पड़ने पर टैक्सी, सार्वजनिक परिवहन या परिवार के किसी सदस्य की मदद लें।

Raipur Drunk Driving: उन्होंने कहा कि नशे में वाहन न चलाना केवल अपनी ही नहीं, बल्कि सड़क पर चलने वाले दूसरे लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी है। ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ यातायात पुलिस का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here