PM Kisan 21st Installment : रायपुर। छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए आज का दिन खास साबित होने वाला है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशभर के किसानों के खातों में सीधे अंतरित की जाएगी। प्रदेश में 24 लाख 17 हजार 640 किसानों को इस किस्त के माध्यम से 494 करोड़ रुपये से अधिक राशि मिलेगी, जो रबी सीजन की तैयारियों के बीच किसानों को सीधा आर्थिक सहारा देगी।
PM Kisan 21st Installment : राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन धमतरी में किया गया है, जहां केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंच साझा करेंगे। धमतरी के डॉ. शोभाराम देवांगन शासकीय स्कूल परिसर में दोपहर 12:30 बजे से यह कार्यक्रम शुरू होगा, जिसमें प्रधानमंत्री वर्चुअल माध्यम से किसानों को संबोधित करेंगे।
READ MORE : ACB Raid Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में ACB–EOW की दबिश, रायपुर-बिलासपुर समेत 20 ठिकानों पर एक साथ छापे….
इसी मंच से केंद्रीय मंत्री चौहान राज्य को कई बड़ी सौगातें भी देने वाले हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-4(के) के अंतर्गत 780 बसाहटों को जोड़ने वाली 2442 किलोमीटर लंबी 774 सड़कों के निर्माण कार्य का 2242 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से शिलान्यास किया जाएगा। साथ ही राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के तहत 17,357 स्वसहायता समूहों को 286 करोड़ रुपये की विभिन्न वित्तीय सहायता भी वितरित की जाएगी।
READ MORE : Aaj Ka Rashifal 19 Nov 2025 : आज किस राशि पर बरसेगी कृपा, किसे मिलेगा बड़ा मौका, पढ़े दैनिक राशिफल
इसके अलावा प्रदेश स्तरीय वॉटरशेड महोत्सव का शुभारंभ, कई विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन और उत्कृष्ट कार्य करने वाले हितग्राहियों का सम्मान भी इस समारोह का हिस्सा रहेगा। कृषि और ग्रामीण विकास के लिए आज का दिन छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक माना जा रहा है।











