ACB Raid Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में ACB–EOW की दबिश, रायपुर-बिलासपुर समेत 20 ठिकानों पर एक साथ छापे….

Parivesh
बिलासपुर में हिन्द कोल ग्रुप पर GST रेड

ACB Raid Chhattisgarh : रायपुर। छत्तीसगढ़ में बुधवार सुबह जैसे ही सरकारी दफ्तर खुले, उससे पहले ही एसीबी-ईओडब्ल्यू की संयुक्त टीम ने राज्यभर में ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी। पटवारी से राजस्व निरीक्षक (RI) बने अधिकारियों पर शिकंजा कसते हुए रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, अंबिकापुर, महासमुंद, गरियाबंद, जगदलपुर सहित करीब 20 ठिकानों पर एक साथ छापे मारे गए हैं।

ACB Raid Chhattisgarh : सूत्रों के अनुसार, जिन अधिकारियों के घर और ठिकानों पर जांच चल रही है, वे वे ही नाम हैं जिन पर RI प्रमोशन व परीक्षा प्रक्रिया में अनियमितताओं का फायदा उठाने, संपत्ति अर्जन में गड़बड़ी और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे थे। कई जगहों पर टीमों ने लॉकर्स, जमीन दस्तावेज, बैंक अकाउंट और इलेक्ट्रॉनिक डाटा सील कर लिया है।

READ MORE : Bihar Government Formation : आज नीतीश का ‘अंतिम फैसला’, नई सरकार का ब्लूप्रिंट तैयार,पटना में राजनीतिक हलचल तेज, BJP दिखाएगी ताकत

जांच एजेंसी का फोकस यह पता लगाना है कि आखिरकार पटवारी से RI बनने के दौरान किस तरह से नियमों को दरकिनार किया गया और अचानक बढ़ी संपत्तियों का स्रोत क्या है। प्रारंभिक जानकारी में कई ठिकानों से बेनामी जमीनों, भारी कैश और लग्जरी आइटम के मिलने की बात सामने आ रही है। पूरे ऑपरेशन की निगरानी रायपुर मुख्यालय से की जा रही है, और देर शाम तक और भी खुलासों की संभावना है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *