Bhopal Bank Fraud Case : भोपाल में ED का बड़ा एक्शन : बैंक घोटाले के आरोपी की दुबई स्थित 51 करोड़ की संपत्ति कुर्क…

Parivesh
Bhopal Bank Fraud Case

Bhopal Bank Fraud Case : भोपाल। राजधानी में गुरुवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बैंक घोटाले से जुड़े एक हाई-प्रोफाइल केस में बड़ी कार्रवाई करते हुए AOPL कंपनी के निदेशक श्रीकांत भासी की दुबई में स्थित 51 करोड़ रुपये से अधिक की अचल संपत्ति कुर्क कर दी है। यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत की गई है।

Bhopal Bank Fraud Case : ED की जांच के अनुसार, श्रीकांत भासी और उनके सहयोगियों पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) सहित अन्य बैंकों को लगभग 1266 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाने का आरोप है। बताया जाता है कि आरोपी ने फर्जी दस्तावेजों, गलत मूल्यांकन और ग़ैरकानूनी लेनदेन के जरिए बैंक लोन हासिल किए और रकम को अलग-अलग देशों में शेल कंपनियों के माध्यम से स्थानांतरित किया गया।

READ MORE : PM Kisan 21st Installment : आज जारी होगी पीएम किसान की 21वीं किस्त, छत्तीसगढ़ के 24 लाख किसानों को मिलेगा लाभ…

जांच एजेंसी ने अब दुबई स्थित उनकी संपत्ति को बंधक करते हुए आगे की कार्रवाई के लिए पूरी फाइल केंद्रीय कार्यालय भेज दी है। ED का कहना है कि यह कार्रवाई बड़े बैंक फ्रॉड मामलों पर कड़ी निगरानी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अवैध धन की ट्रैकिंग की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मामले में आगे और संपत्तियों के चिन्हांकन की संभावना जताई जा रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *