Saturday, September 26, 2026
Home Sports IPL 2026 : धर्मशाला में आज पंजाब-दिल्ली की टक्कर, प्लेऑफ की उम्मीदों...

IPL 2026 : धर्मशाला में आज पंजाब-दिल्ली की टक्कर, प्लेऑफ की उम्मीदों पर टिकी नजर

PBKS vs DC IPL 2026 : आईपीएल 2026 का रोमांच अब अपने निर्णायक दौर में पहुंच चुका है। टूर्नामेंट के 55वें मुकाबले में सोमवार को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए जीत जरूरी हो गई है।

पंजाब की नजर टॉप-2 पर

पंजाब किंग्स ने इस सीजन में शानदार शुरुआत की थी, लेकिन लगातार तीन हार ने टीम की लय बिगाड़ दी है। फिलहाल टीम 10 मैचों में 13 अंक लेकर टॉप-4 में बनी हुई है। अगर पंजाब यह मुकाबला जीतती है तो वह फिर से टॉप-2 की रेस में मजबूत दावेदारी पेश कर सकती है।

हालांकि टीम की सबसे बड़ी चिंता उसकी खराब फील्डिंग रही है। पिछले कुछ मुकाबलों में पंजाब के खिलाड़ियों ने कई आसान कैच छोड़े हैं, जिसका खामियाजा टीम को हार के रूप में भुगतना पड़ा।
Read more : IPL 2026 : चेन्नई से हारते ही लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेऑफ की रेस से बाहर

दिल्ली के लिए ‘करो या मरो’ मुकाबला

दिल्ली कैपिटल्स का हाल इस सीजन में काफी निराशाजनक रहा है। टीम ने पिछले 6 में से 5 मुकाबले गंवाए हैं और प्लेऑफ की उम्मीदें लगभग खत्म होने की कगार पर हैं। ऐसे में धर्मशाला का यह मैच दिल्ली के लिए किसी फाइनल से कम नहीं होगा।

पिछले मुकाबले में दिल्ली 264 रन का विशाल स्कोर भी डिफेंड नहीं कर सकी थी। गेंदबाजी विभाग खासकर स्पिनर कुलदीप यादव का खराब फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।

पिछली भिड़ंत का हिसाब बराबर करने उतरेगी दिल्ली

इस सीजन दोनों टीमों के बीच हुए पिछले मुकाबले में पंजाब किंग्स ने 265 रन का लक्ष्य हासिल कर रिकॉर्ड जीत दर्ज की थी। अब दिल्ली कैपिटल्स उसी हार का बदला लेने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

धर्मशाला की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है, ऐसे में फैंस को एक बार फिर हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है।

संभावित प्लेइंग इलेवन

पंजाब किंग्स (PBKS) संभावित XI

प्रभसिमरन सिंह, प्रियंश आर्य, मैथ्यू शॉर्ट/कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, विशाख विजयकुमार, अर्शदीप सिंह

दिल्ली कैपिटल्स (DC) संभावित XI

पथुम निसांका, केएल राहुल, नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्राज निगम, मिशेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्खिया

मौसम और पिच रिपोर्ट

धर्मशाला में मौसम साफ रहने की संभावना है। पिच पर तेज गेंदबाजों को शुरुआती मदद मिल सकती है, लेकिन बाद में बल्लेबाज खुलकर रन बना सकते हैं। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुन सकती है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here