Friday, February 13, 2026
17.1 C
Raipur

Operation Clean : धरसींवा पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’: चोरी के आरोपी सहित 13 गिरफ्तार, अवैध शराब पर भी बड़ी कार्रवाई

Operation Clean : धरसींवा। “गुंडागर्दी पाप है, पुलिस हमारा बाप है” – इस वाक्य को चरितार्थ करते हुए, थाना धरसींवा अंतर्गत चौकी प्रभारी सिलतरा उपनिरीक्षक राजेंद्र कंवर के नेतृत्व में सिलतरा पुलिस टीम ने क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर अपराधियों पर नकेल कसी है। इस अभियान में चोरी, मारपीट और अवैध शराब बिक्री के कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Operation Clean  चोरी के दो अलग-अलग मामलों का खुलासा

पुलिस ने अपने अभियान के तहत चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपियों को चोरी की मशरूका के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम हैं:

  1. जितेंद्र सयतोड़े
  2. नवीन कुर्रे
  3. रमेश देवांगन

इन आरोपियों के विरुद्ध थाना धरसींवा में क्रमशः अपराध क्रमांक 556/25 धारा 331(4), 305(a) बीएनएस और अपराध क्रमांक 561/25 धारा 303(2), 306 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

मारपीट और अवैध शराब बिक्री पर एक्शन

पुलिस ने इस दौरान शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने और मारपीट करने वाले आरोपी वीरेंद्र मनहर को भी गिरफ्तार किया। उसके विरुद्ध थाना धरसींवा में अपराध क्रमांक 513/25 धारा 119(1), 296 बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है।

इसके अतिरिक्त, अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले तीन आरोपियों — राम सिंह, योगेश बागड़े, और जीवराखन लाल मिरी को भी गिरफ्तार किया गया है। इन आरोपियों से 144 पौवा देशी शराब जब्त की गई है और उनके विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किए गए हैं।

शांति भंग करने पर 7 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

अभियान के तहत, शांति व्यवस्था बाधित करने वाले सात अन्य आरोपियों — अर्जुन कुर्रे, सुनील नौरंगे, कमलेश बंजारे, शीतल कुर्रे, श्याम बागडे, फिरोज बारले और कुलदीप सिंह — के विरुद्ध भी प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत सख्त कार्रवाई की गई है।

सिलतरा चौकी प्रभारी राजेंद्र कंवर जी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि:

“क्षेत्र में अपराध करने वाले सुधर जाएं। जो भी कानून व्यवस्था या आम जन को कोई भी हानि पहुंचाने और तोड़ने का काम करेगा, उनके ऊपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी।”

Share The News

Latest YouTube Videos

New labor laws: नए लेबर लॉ के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: नए लेबर लॉ के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43 करोड़ मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43 करोड़ मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

AI in Music: AI का दौर या लोकसंगीत पर खतरा? मशीन बनाएगी छत्तीसगढ़ी गीत? कलाकारों का भविष्य संकट में!

AI in Music: AI का दौर या लोकसंगीत पर खतरा? मशीन बनाएगी छत्तीसगढ़ी गीत? कलाकारों का भविष्य संकट में!

Latest YouTube Shorts

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

भारत बंद का छत्तीसगढ़ में असर    खदानें थमीं, सड़कों पर उतरे मजदूर

भारत बंद का छत्तीसगढ़ में असर खदानें थमीं, सड़कों पर उतरे मजदूर

Durg Chhattisgarh  : नौकरी के नाम पर 16 लाख की ठगी...BJP-नेता पर FIR.....

Durg Chhattisgarh : नौकरी के नाम पर 16 लाख की ठगी...BJP-नेता पर FIR.....

रायपुर में पत्नी की जगह बैठक लेते दिखे जोन अध्यक्ष के पति....

रायपुर में पत्नी की जगह बैठक लेते दिखे जोन अध्यक्ष के पति....

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds