MLA Dr Brihaspati Singh : सूरजपुर में बृहस्पति सिंह के विवादित बयान पर कांग्रेसियों ने सौंपा FIR आवेदन

VIKASH KHALKHO

MLA Dr Brihaspati Singh :  सूरजपुर। विधायक डॉ. बृहस्पति सिंह के विवादास्पद बयान को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सूरजपुर कोतवाली थाने में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराने के लिए आवेदन सौंपा है। इस दौरान सूरजपुर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भगवती राजवाड़े और ब्लॉक अध्यक्ष अश्वनी सिंह के साथ बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

MLA Dr Brihaspati Singh : कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवती राजवाड़े ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बृहस्पति सिंह लगातार ऊटपटांग और आधारहीन बयान देते रहते हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बृहस्पति सिंह को पहले ही कांग्रेस पार्टी से निष्कासित किया जा चुका है। जिला अध्यक्ष राजवाड़े ने आरोप लगाया कि एक सुनियोजित साजिश के तहत कांग्रेस पार्टी को कमजोर करने और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की छवि खराब करने के उद्देश्य से बृहस्पति सिंह इस तरह के बयान दे रहे हैं।

Read More : Popular Front of India : PFI पर ED का शिकंजा : केरल में 67 करोड़ की 8 अचल संपत्तियां सीज, ₹131 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग बेनकाब

MLA Dr Brihaspati Singh : कार्यकर्ताओं ने कोतवाली थाने में डॉ. बृहस्पति सिंह के खिलाफ मानहानि (Defamation) का अपराध दर्ज करने हेतु विधिवत आवेदन प्रस्तुत किया है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *